अभ्यर्थियों के निर्वाचन व्यय पंजी निरीक्षण की तिथियां व स्थल तय

Updated:
विज्ञापन

नगरपालिका चुनाव 2026

विज्ञापन

हजारीबाग. नगरपालिका (आम) निर्वाचन, 2026 के तहत महापौर एवं वार्ड पार्षद पद के सभी अभ्यर्थियों के निर्वाचन व्यय पंजी (इलेक्शन एक्सपेंडिचर रजिस्टर) निरीक्षण के लिए तिथियां एवं स्थल निर्धारित कर दिये गये हैं. यह जानकारी जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) सह उपायुक्त, हजारीबाग के निर्देशानुसार निर्वाचन व्यय अनुश्रवण कोषांग द्वारा दी गयी है. सभी अभ्यर्थियों को 11 फरवरी, 16 फरवरी एवं 20 फरवरी 2026 को सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक अपने-अपने निर्धारित स्थलों पर उपस्थित होकर व्यय लेखा पंजी की जांच कराना अनिवार्य होगा. निरीक्षण व्यवस्था के तहत वार्ड संख्या 01 से 12 तक के महापौर एवं वार्ड पार्षद अभ्यर्थियों की जांच नया समाहरणालय सभागार में की जायेगी. वहीं वार्ड संख्या 13 से 24 तक के अभ्यर्थियों की जांच नया समाहरणालय के द्वितीय तल पर तथा वार्ड संख्या 25 से 36 तक के अभ्यर्थियों की जांच नया समाहरणालय के ग्राउंड फ्लोर पर होगी. नोडल पदाधिकारी सह राज्य कर पदाधिकारी ने सभी अभ्यर्थियों से निर्धारित तिथि, समय एवं स्थल पर अनिवार्य रूप से उपस्थित होकर अपनी व्यय लेखा पंजी की जांच कराने की अपील की है. उन्होंने कहा कि इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही निर्वाचन नियमों के उल्लंघन के रूप में देखा जायेगा.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola