हजारीबाग के कर्जन ग्राउंड में प्रमंडलीय खेल महोत्सव का आगाज, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
पासिंग आउट ट्रेड में शामिल छात्राएं | Prabhat Khabar Network
हजारीबाग के कर्जन ग्राउंड में तीन दिवसीय प्रमंडलीय खेल महोत्सव शुरू हुआ. सांसद और अधिकारियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया.
हजारीबागः कर्जन ग्राउंड में शनिवार को तीन दिवसीय प्रमंडलीय खेल महोत्सव का भव्य आगाज हुआ. सांसद मनीष जायसवाल, विधायक प्रदीप प्रसाद व अमित यादव, प्रमंडलीय आयुक्त विजय कुमार गुप्ता, उपायुक्त हेमंत सती और मेयर अरविंद राणा ने दीप प्रज्ज्वलित कर महोत्सव का उद्घाटन किया. अतिथियों ने झंडोत्तोलन कर गुब्बारे उड़ाये. इसके बाद विभिन्न जिलों से पहुंचे खिलाड़ियों ने बैंड की धुन पर मार्चपास्ट किया.
आपके शहर में
महोत्सव के पहले दिन एथलेटिक्स, फुटबॉल और तीरंदाजी प्रतियोगिताओं की शुरुआत हुई. प्रमंडलीय आयुक्त विजय कुमार गुप्ता ने तीरंदाजी में निशाना साधकर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया. उन्होंने कहा कि प्रमंडलीय मुख्यालय में इस तरह का आयोजन होना खुशी की बात है. खेल शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहने का बेहतर माध्यम है.

ये भी पढ़ें- पत्नी की मौत की खबर सुनते ही पति ने भी तोड़ा दम, आधे घंटे के अंतराल में दोनों ने छोड़ी दुनिया
सांसद मनीष जायसवाल ने कहा कि खेल फिटनेस के साथ आगे बढ़ने का अवसर भी देता है. पढ़ाई के साथ युवा खेलों के महत्व को भी समझ रहे हैं. उन्होंने खिलाड़ियों को खेल भावना की शपथ दिलाई. कार्यक्रम में मेयर अरविंद राणा, राकेश रंजन, कैलाश राम, हर्ष अजमेरा और आलोक कुमार मौजूद थे. मंच संचालन संजय तिवारी और डॉ प्रहलाद सिंह ने किया.
पहले दिन तीरंदाजी में बोकारो का दबदबा
तीरंदाजी प्रतियोगिता में बोकारो के संदीप कुमार महतो ने प्रथम, हजारीबाग के जिज्ञासु रंजन ने द्वितीय और बोकारो के विष्णु कुमार बाउरी ने तृतीय स्थान हासिल किया. इंडियन राउंड गर्ल्स वर्ग में बोकारो की अन्नु सिंह प्रथम, हजारीबाग की प्रिया कुमारी द्वितीय और बोकारो की डॉली कुमारी तृतीय रहीं.

एथलेटिक्स में भी खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
800 मीटर महिला दौड़ में बोकारो की जैकलीन ने प्रथम स्थान हासिल किया. पुरुष वर्ग में हजारीबाग के प्रदीप कुमार ने पहला, हजारीबाग के लकी ने दूसरा और गिरिडीह के लो रविदास ने तीसरा स्थान प्राप्त किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए