सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाने के लिए ग्रामीणों ने डीसी से लगाई गुहार
इसी भमि पर हुआ है अतिक्रमण | Prabhat Khabar Network
कटकमसांडी के बरगड्डा में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे के कारण पैक्स गोदाम का निर्माण कार्य रुका हुआ है. ग्रामीणों ने डीसी से अतिक्रमण हटाने की गुहार लगाई है.
कटकमसांडी (हजारीबाग): कटकमसांडी प्रखंड के बरगड्डा समेत कई गांवों में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा होने के कारण सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में परेशानी हो रही है. ग्रामीणों का आरोप है कि अंचल प्रशासन की ओर से अतिक्रमण हटाने की दिशा में अब तक सार्थक पहल नहीं की गयी है.
आपके शहर में
अतिक्रमण के कारण पैक्स गोदाम का निर्माण बाधित
बरगड्डा पैक्स को 100 एमटी क्षमता वाले गोदाम के निर्माण की विभागीय स्वीकृति मिल चुकी है. गोदाम निर्माण के लिए कटकमसांडी सीओ की ओर से संबंधित भूमि का भूमि प्रतिवेदन भी जारी किया जा चुका है. लेकिन चिह्नित सरकारी जमीन पर अतिक्रमण होने के कारण निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पा रहा है. गोदाम निर्माण के लिए खाता संख्या 221, प्लॉट संख्या 147 में कुल 1 एकड़ 97 डिसमिल जमीन में से 0.20 डिसमिल भूमि चिह्नित की गयी है. यह जमीन गैरमजरूआ खास प्रकृति की सरकारी भूमि है.
ये भी पढ़ें- हजारीबाग के कर्जन ग्राउंड में प्रमंडलीय खेल महोत्सव का आगाज, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
ग्रामीणों की शिकायत पर नहीं हुआ निष्पादन
सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए बरगड्डा गांव के ग्रामीणों ने कटकमसांडी अंचलाधिकारी को लिखित शिकायत दी थी. ग्रामीणों का कहना है कि शिकायत के बावजूद मामले का निष्पादन नहीं किया गया. इसके बाद ग्रामीणों ने 25 अगस्त को उपायुक्त को आवेदन सौंपकर सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की.
ग्रामीणों के अनुसार, पूर्व अंचलाधिकारी ने उक्त भूमि की जांच कर वहां सरकारी बोर्ड लगाया था, लेकिन अतिक्रमणकारियों ने बोर्ड को गिरा दिया. इससे सरकारी जमीन पर कब्जे की स्थिति बनी हुई है और पैक्स गोदाम जैसी महत्वपूर्ण योजना का निर्माण भी बाधित हो रहा है. उपायुक्त को सौंपे गये आवेदन पर महेश यादव, माधो यादव, बालेश्वर साव, शांति देवी, आशीष यादव, बबलू कुमार, मनेंद्र यादव और राजेश यादव समेत दर्जनों ग्रामीणों के हस्ताक्षर हैं.
जल्द हटाया जाएगा अतिक्रमण
इस संबंध में कटकमसांडी सीओ अनिल कुमार गुप्ता ने कहा कि बरगड्डा गांव से अतिक्रमण शीघ्र हटाया जायेगा. अमीन द्वारा अतिक्रमित भूमि की मापी कर ली गयी है.
ये भी पढ़ें- डाकघर में ताला, समय पर नहीं मिल रही डाक, ग्रामीणों ने अधिकारियों से लगायी गुहार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए