इनर व्हील क्लब ऑफ युवा का डांडिया कार्यक्रम पांच को

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

इनर व्हील क्लब ऑफ युवा द्वारा डांडिया कार्यक्रम का आयोजन पांच अक्टूबर को स्टेशन क्लब में किया जायेगा.

विज्ञापन

हजारीबाग.

इनर व्हील क्लब ऑफ युवा द्वारा डांडिया कार्यक्रम का आयोजन पांच अक्टूबर को स्टेशन क्लब में किया जायेगा. पोस्टर लांचिंग भाजपा नेता हर्ष अजमेरा ने किया. इनर व्हील क्लब ऑफ युवा की अध्यक्ष सरिता खंडेलवाल, परीता खंडेलवाल, ताम्बी, पुनीत कौर, सोमा डे अग्रवाल, ज्योति खंडेलवाल शामिल थीं. हर्ष अजमेरा ने कहा कि इनर व्हील क्लब द्वारा समाज में किए जा रहे उत्कृष्ट कार्यों की सराहना करता हूं. ऐसे कार्यक्रम न केवल हमारी सांस्कृतिक धरोहर को संजोने का अवसर प्रदान करते हैं, बल्कि समाज में एकता और सद्भावना का संदेश भी देते हैं. डांडिया कार्यक्रम में प्रतिभागियों के लिए पारंपरिक पोशाक प्रतियोगिता की जायेगी. विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार दिए जायेंगे. पार्किंग और प्रबंधन की विशेष व्यवस्था की जायेगी. विभिन्न प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजनों के स्टॉल लगाये जायेंगे. क्लब की अध्यक्ष सरिता खंडेलवाल ने कहा कि हमारा उद्देश्य समाज में सौहार्द और सामूहिकता का माहौल बनाना है. डांडिया न केवल एक नृत्य है, बल्कि यह हमारे सांस्कृतिक उत्सवों का हिस्सा भी है. हमें खुशी है कि हम इस आयोजन के माध्यम से लोगों को एक साथ ला रहे हैं.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola