चरही में गणेश महोत्सव के तीसरे दिन उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Author Anand|Edited by शुभम राय
Updated:
विज्ञापन

चरही में आयोजित गणेश पूजा के मौके पर भव्य गणेश का प्रतिमा | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

चरही चौक पर श्री राम क्लब के गणेश महोत्सव के तीसरे दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी गई. सुबह से ही भक्त गणपति बप्पा के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचने लगे थे. आसपास के गांवों और दूर-दराज से भी लोग शामिल हुए.

विज्ञापन

चरही. चरही चौक पर श्री राम क्लब की ओर से आयोजित पांच दिवसीय गणेश महोत्सव के तीसरे दिन बुधवार को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी. सुबह से ही गणपति बप्पा के दर्शन, पूजा-अर्चना और प्रसाद ग्रहण करने के लिए लोगों का पहुंचना शुरू हो गया था. गणेश महोत्सव को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा जा रहा है.

विज्ञापन

चरही के अलावा आसपास के गांवों और दूर-दराज के क्षेत्रों से भी लोग गणपति बप्पा के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं. पूजा पंडाल में विराजमान भगवान गणेश की प्रतिमा श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र बनी हुई है. विशेष संध्या आरती के दौरान पूजा स्थल का माहौल भक्तिमय हो जाता है. चरही-रांची मार्ग स्थित एनएच से गुजरनेवाले वाहन चालक और राहगीर भी कुछ देर रुककर आरती में शामिल हो रहे हैं.

महोत्सव को लेकर पूजा समिति के सदस्य भी सक्रिय हैं. श्रद्धालुओं की सुविधा, पूजा व्यवस्था और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए समिति के सदस्य लगातार सजग हैं. समिति की ओर से महोत्सव के शेष दिनों में भी श्रद्धालुओं के लिए बेहतर व्यवस्था बनाने का प्रयास किया जा रहा है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola