महिला से चेन की छिनतई
Author Sunil prasad
Updated:
विज्ञापन

टोटो से उतरते ही बाइक सवार आ धमके, चेन झपट हुए फरार
विज्ञापन
हजारीबाग. शहर में चेन छिनतई की घटना अब आम हो गयी है. आये दिन सड़क पर चल रही महिलाओं के गले से चेन छिनतई कर मोटरसाइकिल सवार अपराधी पुलिस को चुनौती दे रहे हैं. घटना के बाद पुलिस सिर्फ लकीर पीटती रहती है. इसी तरह की घटना बुधवार की दोपहर करीब 12.15 बजे जैन पेट्रोल पंप अपना मार्ट के समीप हुई. एक महिला हॉलीक्रास स्कूल से अपने बच्चे के लेकर टोटो से घर जा रही थी. रास्ते में कुछ सामान खरीदने के लिए महिला ने टोटो को रुकवाया. वह जैसे ही टोटो से नीचे उतरी, उसी दौरान तेज गति से मोटरसाइकिल सवार दो युवक आये और उसके गले से चेन झपटकर फरार हो गये.
सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी पुलिस :
सदर थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर सुभाष सिंह ने कहा कि चेन स्नेचिंग की घटना के बाद घटनास्थल पर जाकर जांच-पड़ताल की गयी. विभिन्न संस्थानों में लगे सीसीटीवी के फुटेज को भी खंगाला जा रहा है. घटना को अंजाम देनेवाले बाइक सवार अपराधियों की पहचान की जा रही है. थाना प्रभारी ने कहा कि घटना को लेकर भुक्तभोगी महिला ने थाना म���ं आवेदन नहीं दिया है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










