देश के प्रति अपने दायित्वों को समझें कैडेट : ले कर्नल एंथनी

Updated:
विज्ञापन

संत कोलंबस कॉलेज में रविवार को एनसीसी की 76वीं वर्षगांठ धूमधाम से मनायी गयी. कार्यकम की शुरुआत मुख्य अतिथि 22 झारखंड बटालियन एनसीसी हजारीबाग के कमांडिंग आफिसर ले कर्नल एंथनी हेनरी एवं कंपनी कमांडर ले डॉ एसके पांडेय ने किया.

विज्ञापन

हजारीबाग. संत कोलंबस कॉलेज में रविवार को एनसीसी की 76वीं वर्षगांठ धूमधाम से मनायी गयी. कार्यकम की शुरुआत मुख्य अतिथि 22 झारखंड बटालियन एनसीसी हजारीबाग के कमांडिंग आफिसर ले कर्नल एंथनी हेनरी एवं कंपनी कमांडर ले डॉ एसके पांडेय ने किया. कैडेटों ने मुख्य अतिथियों का स्वागत गुलदस्ता देकर किया. जिसके बाद रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति की गई. जिसमें कैडेट सुधा कुजूर एवं कैडेट रूपाली ने स्वागत गान प्रस्तुत किया. कैडेट श्रुति एवं उनके समूह ने संथाली नृत्य, आकाश एवं साक्षी ने समूह गान प्रस्तुत किया. कैडेट लक्ष्मी एवं अर्चिका रानी ने अपने एनसीसी के अनुभवों को साझा किया. कैडेट्स सार्जेंट रेशमी एवं सार्जेंट परी ने नृत्य प्रस्तुत किया. खुशी कुमारी, ज्योति कुमारी समेत अन्य कैडेटों ने पेंटिंग बनाकर एकता का संदेश दिया. कार्यक्रम के दौरान क्विज का भी आयोजन किया गया जिसमें एनसीसी के बारे में विभिन्न जानकारी दी गयी. कैडेट्स को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ले कर्नल एंथनी ने कहा कैडेट्स एनसीसी से अपने व्यक्तित्व विकास करने में लाभ उठाये. उन्होंने कैडेट्स को एनसीसी दिवस की शुभकामनाएं दी. साथ ही नेतृत्व की क्षमता पर जोर देने को कहा. इन्होंने एसएसबी इंटरव्यू के बारे में अहम जानकारियां दी. कंपनी कमांडर ले डॉ एसके पांडेय ने कैडेटों को अपने देश के प्रति और एक कैडेट होने के नाते कर्तव्यों का पालन करने की अपील की. अंत में मुख्य अतिथि को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया तथा उनके द्वारा सभी प्रतिभागियों को मेडल प्रदान किया गया. एनसीसी गान के साथ कार्यक्रम समाप्त हुआ. कार्यक्रम में सीनियर अंडर आफिसर कुशल कुमार, अंडर आफिसर अमन पांडेय, आयुषी, विक्रम,चांदनी सार्जेंट पुष्पा ,स्वीटी एवं अन्य 80 कैडेट्स उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola