कांटी जंगल से भारी मात्रा में बल्ली बरामद

Updated:
विज्ञापन

वन विभाग की छापेमारी

विज्ञापन

चौपारण. कांटी जंगल से वन विभाग ने सोमवार को भारी मात्रा में विभिन्न प्रजाति की लकड़ी का बल्ली (लोदरा) बरामद किया. हालांकि छापामारी दल को देखते ही तस्कर भागने में सफल रहे. छापामारी का नेतृत्व कर रहे वनपाल संटू कुमार ने बताया कि यह कार्रवाई वरीय अधिकारियों को मिली सूचना पर की गयी. सूचना थी कि उक्त जंगल में भारी मात्रा में बल्ली तस्करी के लिए इकट्ठा किया गया है. बरामद बल्ली का मूल्य करीब 30 हजार है. जिसे जब्त कर वन विभाग के कार्यालय लाया गया है. इसके अलावा भगहर में वनभूमि से अतिक्रमण हटाया गया. छापामारी दल मेंं वनरक्षी अजीत गंझू, कृष्णा महतो, सिकंदर नायक, अशोक कुमार, उमेश रजक, सुखदेव यादव सहित कई वनकर्मी शामिल थे.

तापीन नॉर्थ में दर्जनों अवैध कोयला मुहानों की डोजरिंग

चरही. सीसीएल हजारीबाग कोयलांचल क्षेत्र के तापीन नॉर्थ परियोजना में वरीय पदाधिकारियों के निर्देश पर तापीन के पदाधिकारी नीलेश के नेतृत्व में कोयले की बढ़ती चोरी पर विराम लगाने के लिए दर्जनों अवैध कोयला मुहानों की डोजरिंग की गयी. जानकारी के अनुसार उक्त दर्जनों अवैध कोयला मुहानों से विभिन्न बंगला भट्टा, चिमनी भट्ठा में कोयला सप्लाई की जाती थी.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola