बसरिया उउवि चौपारण में विद्यालय प्रबंधन समिति का पुनर्गठन, छोटन प्रसाद दांगी बने अध्यक्ष

Updated:
विज्ञापन

कार्यक्रम में उपस्थित लोग | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

चौपारण के बसरिया उउवि में विद्यालय प्रबंधन समिति का गठन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ. इस बैठक में मुखिया मंजू देवी ने अध्यक्षता की और छोटन प्रसाद दांगी को सर्वसम्मति से नया अध्यक्ष चुना गया.

विज्ञापन

चौपारण(हजारीबाग). बसरिया उउवि में विद्यालय प्रबंधन समिति के गठन को लेकर बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता मुखिया मंजू देवी ने की. बीआरसी प्रदीप यादव एवं प्रधानाध्यापक की देखरेख में प्रबंधन समिति के पुनर्गठन की प्रक्रिया पूरी कराई गई.

विज्ञापन

बैठक में सर्वसम्मति से छोटन प्रसाद दांगी को प्रबंधन समिति का अध्यक्ष चुना गया. जबकि शबनम को उपाध्यक्ष एवं बैजंती देवी को संयोजिका चुना गया. इसके अलावा 19 सदस्यों का चयन किया गया.

विद्यालय के विकास को आगे बढ़ाने का भरोसा

नवनिर्वाचित अध्यक्ष छोटन प्रसाद दांगी ने अभिभावकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जिस आशा और विश्वास के साथ उन्होंने हमारे ऊपर भरोसा किया है, मैं उनके विश्वास को टूटने नहीं दूंगा. सभी सदस्यों एवं शिक्षकों के साथ समन्वय बनाकर विद्यालय के विकास को और आगे बढ़ाने का प्रयास करूंगा.

बैठक में ये लोग रहे मौजूद

मौके पर शिवनारायण पासवान, पूर्व मुखिया नरेश पासवान, सुरेश शर्मा, विजय साव, पंकज सोनी, पिंटू सोनी, बसंत दांगी, दयानंद दांगी, उमेश साव, चंदन दांगी, बालेश्वर विश्वकर्मा, मो. मोसिम, यशोदा देवी, सविता देवी सहित कई लोग शामिल थे.

ये भी पढ़ें: हजारीबाग में फर्जी वंशावली से 54 डिसमिल जमीन की रजिस्ट्री का आरोप, 9.11 लाख रुपये मुआवजा गबन की भी शिकायत

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola