बरकट्ठा में रक्षाबंधन की धूम, विधायक अमित यादव की कलाई पर बहनों ने बांधी राखी

Updated:
विज्ञापन

फोटो कैप्शन 28 बरकट्ठा 3 में - विधायक अमित यादव के कलाई पर राखी बांधती बहनें. | Prabhat Khabar Network

बरकट्ठा में रक्षाबंधन का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उनकी लंबी उम्र की कामना की और भाइयों ने सुरक्षा का संकल्प लिया।

विज्ञापन

हजारीबाग: हजारीबाग के बरकट्ठा प्रखंड क्षेत्र में भाई-बहन के अटूट प्रेम, स्नेह और विश्वास का पर्व रक्षाबंधन शुक्रवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. सुबह से ही घरों और बाजारों में पर्व को लेकर उत्साह का माहौल रहा. बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उनकी सुख-समृद्धि और लंबी उम्र की कामना की. वहीं, भाइयों ने बहनों की रक्षा का संकल्प लेते हुए उन्हें उपहार भेंट किये.

आपके शहर में

विज्ञापन

विधायक अमित कुमार यादव की बहनों ने भी उनकी कलाई पर राखी बांधी और उनकी लंबी उम्र की कामना की. इस दौरान भाई-बहन के बीच स्नेह और अपनापन देखने को मिला.

रक्षाबंधन को लेकर सुबह से ही बरकट्ठा के बाजारों में चहल-पहल रही. रंग-बिरंगी राखियों, मिठाइयों और उपहारों की दुकानों पर लोगों की भीड़ देखने को मिली. बहनों ने अपनी पसंद की राखियां खरीदीं और शुभ मुहूर्त में भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उन्हें मिठाई खिलायी.

पर्व को लेकर घरों में भी विशेष उत्साह रहा. दूर-दराज में रहने वाली बहनें अपने भाइयों के घर पहुंचीं और राखी बांधकर भाई-बहन के रिश्ते को और मजबूत किया. कई परिवारों में रक्षाबंधन के अवसर पर विशेष पकवान भी बनाये गये.

रक्षाबंधन के दौरान भाई-बहन के बीच प्रेम और अपनापन देखने को मिला. पर्व ने सामाजिक स्तर पर भी आपसी भाईचारे, प्रेम और सद्भाव का संदेश दिया.

फोटो कैप्शन 28 बरकट्ठा 3 में - विधायक अमित यादव के कलाई पर राखी बांधती बहनें. | Prabhat Khabar Network
फोटो कैप्शन 28 बरकट्ठा 3 में - विधायक अमित यादव के कलाई पर राखी बांधती बहनें. | Prabhat Khabar Network
फोटो कैप्शन 28 बरकट्ठा 3 में - विधायक अमित यादव के कलाई पर राखी बांधती बहनें. | Prabhat Khabar Network
फोटो कैप्शन 28 बरकट्ठा 3 में - विधायक अमित यादव के कलाई पर राखी बांधती बहनें. | Prabhat Khabar Network

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola