बरही में खाद्य सुरक्षा विभाग का अभियान, घटिया खाद्य सामग्री नष्ट
खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम | Prabhat Khabar Network
बरही बाजार में खाद्य सुरक्षा विभाग ने छापेमारी कर घटिया मिठाई और खाद्य सामग्री को नष्ट किया। दुकानदारों को सख्त चेतावनी दी गई है।
बरही, हजारीबाग: खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने शनिवार को बरही में अभियान चलाया. इस दौरान बरही बाजार की विभिन्न मिठाई दुकानों और ठेला-खोमचों में बेची जा रही खाद्य सामग्री की गुणवत्ता की जांच की गयी.
जांच के क्रम में मिठाई, गुपचुप और कुछ अन्य खाद्य सामग्री गुणवत्ता के मानकों के अनुरूप नहीं पायी गयी. ऐसी खाद्य सामग्री को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया. दुकानदारों को चेतावनी दी गयी कि दोबारा घटिया खाद्य सामग्री बेचते पकड़े जाने पर उनके विरुद्ध खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम-2006 की सुसंगत धाराओं के तहत कार्रवाई की जायेगी.
यह अभियान खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी हजारीबाग-चार श्वेता त्रिपाठी के नेतृत्व में चलाया गया. इसमें खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी हजारीबाग-एक मंजर हुसैन, खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी हजारीबाग-दो अंब्रीश पांडे, खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी विकास शर्मा, सूरज कुमार और धनेश्वर कुशवाहा शामिल थे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए