षष्टी से नवमी तक होगी प्रतियोगिता, नाटक और आर्केस्ट्रा
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
डेली मार्केट स्थित दुर्गा मंदिर में अश्विनी दुर्गा पूजा समिति की बैठक हुई. अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष दीपक कुमार ने की.
विज्ञापन
अश्विनी दुर्गा पूजा समिति की बैठक
बड़कागांव.
डेली मार्केट स्थित दुर्गा मंदिर में अश्विनी दुर्गा पूजा समिति की बैठक हुई. अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष दीपक कुमार ने की. निर्णय लिया कि स्थानीय कलाकारों की प्रतिभा को निखारने के लिए दुर्गा पूजा के मौके पर षष्टी की रात व अष्टमी की रात बच्चों के लिए डांस प्रतियोगिता की जायेगी. सप्तमी की रात में इज्जत नामक नाटक का मंचन किया जायेगा. नवमी की रात आर्केस्ट्रा का आयोजन किया जायेगा. मौके पर अध्यक्ष दीपक कुमार, सचिव राजू कुमार, कोषाध्यक्ष देवेंद्र कुमार, उपाध्यक्ष हरिलाल महतो, किशोर कुमार, मेहता, उप सचिव सरोज कुमार, उपकोषाध्यक्ष सनी कुमार, मनोरंजन मंत्री जितेंद्र कुमार, उप मनोरंजन मंत्री राकेश रंजन, बबलू कुमार, संगठन मंत्री अश्वनी कुमार, उप संगठन मंत्री वीपेंद्र कुमार, सुजीत कुमार, संयोजक, मुख्य संरक्षक पूर्व विधायक लोकनाथ महतो मुखिया, संघ अध्यक्ष रंजीत कुमार मेहता, प्रो कृतिनाथ महतो, जयनाथ महतो, पुजारी पिंटू कुमार, पूजा प्रभारी जयराज महतो, मीडिया प्रभारी संजय सागर, रितेश ठाकुर, संजय भुईंया, उप मुखिया सत्यदेव कुमार, सुरेन्द्र महतो, राम लखन महतो समेत अन्य कई लोग उपस्थित थे.आपके शहर में
विज्ञापन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन