सड़क हादसे के बाद ग्रामीणों ने कर दी चालक की पिटाई, बचाने गये पुलिसकर्मी भी हुए घायल

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सड़क हादसे के बाद ग्रामीणों ने ट्रक चालक की पिटाई कर दी. चालक को बचाने गयी गोरहर थाना प्रभारी, एएसआइ समेत पांच पुलिस कर्मी भी ग्रामीणों के हमले में घायल हो गये

विज्ञापन

सड़क हादसे के बाद ग्रामीणों ने ट्रक चालक की पिटाई कर दी. चालक को बचाने गयी गोरहर थाना प्रभारी, एएसआइ समेत पांच पुलिस कर्मी भी ग्रामीणों के हमले में घायल हो गये. बताया जा रहा है कि धनबाद की ओर से आ रहे कंटेनर (यूपी 78 सीटी 6361) से अटका बगोदर के समीप एक व्यक्ति हवा के तेज झोखे से गिर गया. इसमें सुनील कुमार साव (27 वर्ष, पिता जलेबी साव) को मामूली चोट लगी.

विज्ञापन

घटना के बाद डर से भाग रहे कंटेनर को आठ -दस बाइक सवार लोगों ने पीछा करना शुरू कर दिया. इसके बाद कंटेनर चालक गाड़ी को तेजी से लेकर भागने लगा. इसी दाैरान गोरहर थाना क्षेत्र में कंटेनर अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. पीछा कर रहे लोगों ने दुर्घटनाग्रस्त कंटेनर के चालक ग्राम लखीमपुर उत्तरप्रदेश निवासी शैलेंद्र कुमार (29 वर्ष, पिता अनिल कुमार) की पिटाई कर दी.

सूचना मिलने पर घटना स्थल पहुंचे गोरहर पुलिस पर भी ग्रामीणों ने हमला कर दिया. इसमें गोरहर थाना प्रभारी राधा कुमारी (35 वर्ष), एएसआइ रवींद्र कुमार सिंह (52 वर्ष), पुलिस जवान अनिल कुमार यादव (36 वर्ष), वीरेंद्र कुमार (38 वर्ष), धर्मेंद्र कुमार यादव (32 वर्ष) आैर कंटेनर चालक शैलेंद्र कुमार घायल हो गये. घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरकट्ठा में किया गया. पुलिस ने अटका निवासी शत्रुघ्न प्रसाद मंडल को हिरासत में लिया है. समाचार लिखे जाने तक गोरहर थाना में प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही थी.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola