एक तरफा प्यार में लड़की ने खुद को लगायी थी आग:पुलिस

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

झुलस गयी लड़की की स्थिति सामान्य

विज्ञापन

झुलस गयी लड़की की स्थिति सामान्य कटकमसांडी. फर्द बयान आने के बाद केस दर्ज किया जायेगा. झुलस गयी लड़की की स्थिति अभी सामान्य है. उसका इलाज रांची के एक निजी अस्पताल में चल रहा है. एक तरफा प्यार में लड़की ने लड़के के घर के दरवाजे पर खुद को आग लगा ली थी. यह जानकारी पेलावल ओपी प्रभारी वेद प्रकाश पांडेय ने दी. ज्ञात हो कि 12 जनवरी को पेलावल ओपी क्षेत्र की एक लड़की ने अपने शरीर पर केरोसिन उड़ेल कर आग लगा ली थी. गंभीर रूप से झुलस गयी लड़की का इलाज शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में किया गया था. बाद में रांची रेफर कर दिया. लड़की जिस लड़के से एकतरफा प्यार करती है, वह लड़का उसी गांव का है. वह पिछले आठ साल से दिल्ली में रह कर क्रिकेट टूर्नामेंट में खेल रहा है. पेलावल ओपी प्रभारी वेद प्रकाश पांडेय ने बताया कि 12 जनवरी को शाम छह से सात बजे के बीच लड़की तथाकथित प्रेमी के घर पहुंची और दरवाजे पर अपने शरीर पर केरोसिन उड़ेल लिया, फिर आग लगा ली. लोगों ने उसे किसी तरह बचाया. ओपी प्रभारी ने बताया कि लड़की पिछले कई सालों से युवक को परेशान कर रही थी. इस मामले को लेकर लड़के के पिता ने स्थानीय मुखिया से शिकायत भी की थी. जबकि लड़की की मां भी लड़की को डाट फटकार लगा कर रखती थी.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola