धमकी मामले में शिवपुरी के युवक से हो रही पूछताछ

चरही : चुरचू प्रखंड के चरही पंचायत के कसियाडीह निवासी तथा वर्तमान में उत्क्रमित मध्य विद्यालय फुसरी मांझी के प्रभारी प्रधानाध्यापक मनोज हांसदा को कुछ दिनों पहले फोन पर मिली धमकी की जांच पुलिस ने की है. उन्हें एक युवक ने क्रांतिकारी किसान कमेटी नामक उग्रवादी संगठन का अपने आपको सबजोनल बता कर तीन मार्च […]
चरही : चुरचू प्रखंड के चरही पंचायत के कसियाडीह निवासी तथा वर्तमान में उत्क्रमित मध्य विद्यालय फुसरी मांझी के प्रभारी प्रधानाध्यापक मनोज हांसदा को कुछ दिनों पहले फोन पर मिली धमकी की जांच पुलिस ने की है.
उन्हें एक युवक ने क्रांतिकारी किसान कमेटी नामक उग्रवादी संगठन का अपने आपको सबजोनल बता कर तीन मार्च को 6.30बजे शाम को मोबाइल नंबर 7277825485 से प्रधानाध्यापक के मोबाइल नंबर 9939348271 पर कॉल कर पांच लाख का लेवी मांगा था. इसमें प्रधानाध्यापक को तीन लाख रुपये हर हाल में देने की बात कही गयी थी. पांच मार्च को फिर शाम के 6.21 बजे उनके मोबाइल पर फोन आया. सब जोनल ने धमकी देते हुए बकाये पैसे की बाबत पूछताछ की. कॉल ट्रेस करने पर पुलिस ने पाया कि 7277825485 नंबर हजारीबाग के उत्तरी शिव पूरी कृष्णा नगर के चंदन कुमार विश्वकर्मा पिता जितेंद्र विश्वकर्मा के नाम से है. इस संबंध में पुलिसचंदन कुमार विश्वकर्मा से पूछताछ कर रही है. प्रशिक्षु एसपी ने छह मार्च को चरही थाना में प्रधानाध्यापक मनोज हांसदा से पूछताछ की. मामले की छानबीन जारी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










