पूर्व मंत्री योगेंद्र साव का पुत्र सुमित गिरफ्तार

हजारीबाग : रंगदारी मामले के आरोपी पूर्व मंत्री योगेंद्र साव के पुत्र सुमित रंजन को हुरहुरू स्थित आवास से हजारीबाग पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया है. मुफस्सिल थाना व सदर थाना में पुलिस पूछताछ कर रही है. सुमित रंजन के खिलाफ बड़कागांव थाना में (कांड संख्या 133-16) मामला दर्ज है. दर्ज प्राथमिकी के […]
हजारीबाग : रंगदारी मामले के आरोपी पूर्व मंत्री योगेंद्र साव के पुत्र सुमित रंजन को हुरहुरू स्थित आवास से हजारीबाग पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया है. मुफस्सिल थाना व सदर थाना में पुलिस पूछताछ कर रही है.
सुमित रंजन के खिलाफ बड़कागांव थाना में (कांड संख्या 133-16) मामला दर्ज है. दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, उन पर बालू ढोने वाले वाहनों से रंगदारी वसूलने का आरोप है. यह मामला 17 मई 2016 को दर्ज हुआ है. बड़ा बाजार टीओपी प्रभारी ने कहा कि सुमित रंजन पर वारंट था. इसी आधार पर गिरफ्तारकिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










