ईद को लेकर बाजारों में बढ़ी रौनक
बरही. ईद पर्व को लेकर बाजार में रौनक बढ़ती जा रही है. रेडीमेड वस्त्र, कपडे़ की दुकान जूता, चप्पल, मनिहारी, सेवइयां व टोपियों के दुकान पर भीड़ उमड़ रही है़ खरीदारी करने में महिलाएं आगे दिख रही हैं. कपड़े की दुकानों में महिलाओं व बच्चों की सबसे अधिक भीड़ है़ एक से चार हजार के […]
बरही. ईद पर्व को लेकर बाजार में रौनक बढ़ती जा रही है. रेडीमेड वस्त्र, कपडे़ की दुकान जूता, चप्पल, मनिहारी, सेवइयां व टोपियों के दुकान पर भीड़ उमड़ रही है़ खरीदारी करने में महिलाएं आगे दिख रही हैं. कपड़े की दुकानों में महिलाओं व बच्चों की सबसे अधिक भीड़ है़ एक से चार हजार के सूट: रेडीमेड वस्त्र के दुकानों में लेडीज सूट व बच्चों के सूट सबसे ज्यादा बिक रहे है.
लेडीज सूट में कराची सूट, मधुबाला जोधा ड्रेस एक हजार से चार हजार रुपये में बिक रहे हैं़ चार हजार से ऊपर की कीमत में जरीक वाला लेडीज सूट की बिक्री हो रही है. टोपी दुकान में हिंदुस्तानी टोपी के साथ साथ इंडोनेशिया टोपी, बंगलादेशी टोपी, तुर्की टोपी, बरकाती टोपी, चाइनीज टोपी दस रुपये से लेकर पांच सौ रुपये में मिल रहे है़ दस रुपये से लेकर 700 रुपये तक के इत्र बिक रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










