28.8 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

ओके…मनीष को जीता कर मंत्रीमंडल में भेजें : जयंत सिन्हा

जयंत सिन्हा का नागरिक अभिनंदन किया गया16हैज3में- जयंत सिन्हा, पुनीता कुमार सिन्हा का स्वागत करते मनीष जायसवाल.हजारीबाग. केंद्रीय राज्य वित्त मंत्री जयंत सिन्हा और उनकी पत्नी पुनीता कुमार सिन्हा का नागरिक अभिनंदन किया गया. भाजपा नगर कमेटी ने रविवार को मुनगा बगीचा में भव्य समारोह आयोजित किया. जयंत सिन्हा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी […]

जयंत सिन्हा का नागरिक अभिनंदन किया गया16हैज3में- जयंत सिन्हा, पुनीता कुमार सिन्हा का स्वागत करते मनीष जायसवाल.हजारीबाग. केंद्रीय राज्य वित्त मंत्री जयंत सिन्हा और उनकी पत्नी पुनीता कुमार सिन्हा का नागरिक अभिनंदन किया गया. भाजपा नगर कमेटी ने रविवार को मुनगा बगीचा में भव्य समारोह आयोजित किया. जयंत सिन्हा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने व्यक्तिगत रूप से कहा है कि मंत्री बनने के बाद झारखंड में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने में अहम भूमिका निभायें. सदर विधानसभा सीट से मनीष जायसवाल को भारी मतों से जीतायें जिससे इन्हें भाजपा सरकार मंे मंत्रीमंडल में स्थान मिल सके. जयंत सिन्हा व उनकी पत्नी पुनीता कुमार सिन्हा का एलआइसी के वरिष्ठ मंडल प्रबंधक एसी जोशी, चैंबर ऑफ कॉमर्स, बस ऑनर एसोसिएशन, बार एसोसिएशन, आइएमए समेत सभी सामाजिक संगठनों की ओर से माल्यार्पण व गुलदस्ता देकर स्वागत किया गया. इस मौके पर भाजपा प्रत्याशी मनीष जायसवाल, विधायक उमाशंकर अकेला, काशीलाल अग्रवाल, ब्रजकिशोर जायसवाल, सुरेंद्र सिन्हा, अनिल मिश्रा, सुनील सिन्हा, कृष्णा सिन्हा, सुमन कुमार पप्पू, राजकुमार लाल, सुरेश कुमार सिन्हा, मुन्ना बाबू, विनोद झुनझुनवाला, वार्ड पार्षद विजय प्रसाद, राजेश कुमार सिन्हा, बबीता वर्मा, काजल मुखर्जी, प्रफुल कुमार, अरूणा देवी, पार्वती देवी, कमल गोप, पंकज कुमार गुप्ता, नेजामउद्दीन, राजेश कपूर, अशोक वर्मा, भुलन राम, डोला बनर्जी, अनीता देवी, दिलीप कुमार सिन्हा, सरकार कुलदीप सिंह, प्रकाश जायसवाल, बॉबी कुमार, संगीत सोनल, विश्वनाथ विश्वकर्मा समेत कई लोग शामिल हुए. 18 नवंबर को नामांकन : मनीष जायसवाल 18 नवंबर को नामांकन करेंगे. खजांची तालाब परिसर से भाजपा कार्यकर्ता गाजे-बाजे के साथ हजारीबाग स्टेडियम जायेंगे. जहां जनसभा का आयोजन किया गया है. इस मौके पर पूर्व वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा, वित्त राज्य मंत्री जयंत सिन्हा, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास, सांसद पीएन सिंह समेत कई भाजपा के वरिष्ठ नेता उपस्थित रहेंगे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें