19 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

खराब पड़े चापानलों को चालू कराने का निर्देश

इचाक : प्रखंड मुख्यालय के सभागार में सोमवार को पंचायत समिति सदस्यों, मुखिया व अधिकारियों की संयुक्त मासिक बैठक हुई. इसमें गत बैठक की संपुष्टि की गयी. वर्ष 2013-14 में पंचायत समिति सदस्य की बैठक का प्रतिनिधित्व करने के लिए चार मुखिया का चयन किया गया. इसमें परासी के मुखिया अशोक कपरदार, कुरहा की मुखिया […]

इचाक : प्रखंड मुख्यालय के सभागार में सोमवार को पंचायत समिति सदस्यों, मुखिया व अधिकारियों की संयुक्त मासिक बैठक हुई. इसमें गत बैठक की संपुष्टि की गयी. वर्ष 2013-14 में पंचायत समिति सदस्य की बैठक का प्रतिनिधित्व करने के लिए चार मुखिया का चयन किया गया.

इसमें परासी के मुखिया अशोक कपरदार, कुरहा की मुखिया उषा मेहता, पुरना इचाक की मुखिया आरती देवी तथा डुमरौन की मुखिया सीता देवी का नाम शामिल है. चुनाव के उपरांत वर्ष 2012-13 में ली गयी योजनाओं की जानकारी जनप्रतिनिधियों को दी गयी. साथ ही 2013-14 में लिए जानेवाले योजनाओं का अनुमोदन किया गया.

बीडीओ सह सीओ लीना प्रिया ने इंदिरा आवास के लक्ष्य समेत मनरेगा योजनाओं की समीक्षा की. खराब पड़े चापानलों को चालू कराने का निर्देश दिया गया. शिक्षा, स्वास्थ्य, आंगनबाड़ी, विद्यालय समेत अन्य विभागों पर चर्चा की गयी.

अध्यक्षता प्रमुख सरिता देवी ने की. बैठक में सीडीपीओ सुधा सिन्हा, अंचल निरीक्षक सुखदेव मेहता, उपप्रमुख जयप्रकाश मेहता, मुखिया सुनील मेहता, इंद्रदेव मेहता, बसंती देवी, अशोक यादव, झमन रजक, किरण देवी, महेंद्र दास, विजय मेहता, राधा देवी, पंसस कौलेश्वर राम, सुभाष सोनी, आशीष कुमार मेहता के अलावा अन्य मुखिया, पंचायत समिति सदस्य व अधिकारी शामिल थे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें