अवैध उत्खनन में लगे आठ ट्रैक्टर जब्त
चलकुशा : प्रखंड के बडानो घाट पर अवैध बालू उत्खनन में लगे आठ ट्रैक्टर को सीओ ने सोमवार को जब्त किया. अवैध बालू उठाव से परेशान ग्रामीणों ने आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की थी, जिस पर सीओ ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अवैध उत्खनन में लगे ट्रैक्टरों पर 4.30 बजे बालू घाट पर जाकर […]
चलकुशा : प्रखंड के बडानो घाट पर अवैध बालू उत्खनन में लगे आठ ट्रैक्टर को सीओ ने सोमवार को जब्त किया. अवैध बालू उठाव से परेशान ग्रामीणों ने आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की थी, जिस पर सीओ ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अवैध उत्खनन में लगे ट्रैक्टरों पर 4.30 बजे बालू घाट पर जाकर जब्त किया.
आपके शहर में
सभी ट्रैक्टर इचाक के दरिया गांव के बताये जा रहे हैं. सीओ ने बताया कि ग्रामीणों की तरफ से उन्हें लगभग 3.30 बजे आवेदन मिला, जिस पर सीआइ सत्येंद्र दास, राजस्व कर्मचारी अकील अख्तर, गणेश प्रजापति की टीम बना कर छापेमारी की. सीओ ने बालू निकासी स्थल से ही आठ ट्रैक्टर पकड़ा.
सभी ट्रेक्टरों को थाना लाया गया है. मौके पर पंचायत सेवक सत्यनारायण उरांव, रोजगार सेवक शमशाद आलम, भीम देव यादव, पवन कुमार, रोहित कुमार यादव, नारायण सिंह, बलदेव सिंह मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए