ePaper

निर्मल महतो पार्क कैंटीन की नीलामी 23 को

Updated at : 10 Jan 2020 12:00 AM (IST)
विज्ञापन
निर्मल महतो पार्क कैंटीन की नीलामी 23 को

हजारीबाग : शहीद निर्मल महतो पार्क में कैंटीन संचालन के लिए खुला डाक 23 जनवरी को होगा. तीन वर्षों के लिए डाक होगा. इसके लिए न्यूनतम बोली 30 लाख रुपये निगम की ओर से रखा गया है. इसके पूर्व इस कैंटीन की नीलामी 40 लाख में हुई थी. हालांकि कैंटीन में डाक बोलनेवालों का अब […]

विज्ञापन

हजारीबाग : शहीद निर्मल महतो पार्क में कैंटीन संचालन के लिए खुला डाक 23 जनवरी को होगा. तीन वर्षों के लिए डाक होगा. इसके लिए न्यूनतम बोली 30 लाख रुपये निगम की ओर से रखा गया है. इसके पूर्व इस कैंटीन की नीलामी 40 लाख में हुई थी. हालांकि कैंटीन में डाक बोलनेवालों का अब तक एक भी आवेदन नहीं आया है. निगम ने 10 लाख राशि घटा कर कैंटीन की नीलामी के लिए न्यूनतम राशि 30 लाख रुपया किया है.

इसी तिथि को निगम के 37 दुकानों की भी नीलामी होगी. इनमें 11 दुकान कर्जन ग्राउंड स्टेडियम और 26 दुकानें मटवारी गांधी मैदान की हैं. इसके अलावा निर्मल महतो पार्क में वाहन पड़ाव, पार्क के अंदर होर्डिंग लगाने की बंदोबस्ती होगी. नीलामी के लिए 11 से 21 जनवरी तक नगर निगम में आवेदन मिलेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola