Hazaribagh News: उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडलीय खेल महोत्सव का भव्य समापन, फुटबॉल में हजारीबाग और रामगढ़ का दबदबा

Updated:
विज्ञापन

कुलपति के द्वारा विजय प्रतिभागियों को पुरस्कार देते | Prabhat Khabar Network

हजारीबाग में आयोजित तीन दिवसीय प्रमंडल स्तरीय खेल महोत्सव का भव्य समापन हुआ। विभिन्न खेलों के विजेताओं को सम्मानित किया गया। पूरी रिपोर्ट यहाँ पढ़ें।

विज्ञापन

हजारीबाग: ओलंपिक संघ एवं जिला प्रशासन के तत्वावधान में कर्जन ग्राउंड स्टेडियम में आयोजित तीन दिवसीय उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल स्तरीय खेल महोत्सव-2026 का सोमवार को भव्य समापन हुआ. तीन दिनों तक विभिन्न जिलों से पहुंचे खिलाड़ियों ने फुटबॉल, वॉलीबॉल, खो-खो, बैडमिंटन, एथलेटिक्स और तीरंदाजी में प्रतिभा का प्रदर्शन किया.

आपके शहर में

विज्ञापन

खिलाड़ियों को प्रेरित किया

समापन समारोह के मुख्य अतिथि डीआउजी अंजनी कुमार झा ने कहा कि खेल केवल प्रतियोगिता जीतने का माध्यम नहीं, बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास, धैर्य और नेतृत्व क्षमता विकसित करने का महत्वपूर्ण साधन है. उन्होंने खिलाड़ियों को निरंतर मेहनत कर उच्च स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया. विनोबा भावे विश्वविद्यालय के कुलपति चंद्रभूषण शर्मा ने कहा कि शिक्षा के साथ खेल भी युवाओं के व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. उन्होंने जिला प्रशासन की पहल की सराहना की.

विजेता खिलाड़ी और टीमें सम्मानित

पुरस्कार वितरण समारोह में विभिन्न स्पर्धाओं के विजेता खिलाड़ियों और टीमों को सम्मानित किया गया. फुटबॉल बालिका वर्ग में हजारीबाग और बालक वर्ग में रामगढ़ प्रथम रहा. वॉलीबॉल पुरुष वर्ग में हजारीबाग तथा महिला वर्ग में धनबाद ने बाजी मारी. खो-खो बालक वर्ग में बोकारो और बालिका वर्ग में हजारीबाग प्रथम रहा. बैडमिंटन, एथलेटिक्स और तीरंदाजी में भी खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया. समापन समारोह में डीएवी जूनियर स्कूल के बच्चों ने झारखंडी लोकनृत्य तथा मां संगीतायन के बच्चों ने बांग्ला नृत्य प्रस्तुत कर सांस्कृतिक रंग बिखेरा. उदय कुमार के नेतृत्व में आत्मरक्षा और कराटे का प्रदर्शन भी हुआ. विभिन्न खेल संघों के पदाधिकारियों, प्रशिक्षकों और सहयोगियों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में एसपी अमन कुमार, महापौर अरविंद कुमार राणा समेत कई पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और खेलप्रेमी मौजूद थे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola