पांच धर्म बहनों ने प्रथम व तीन ने अंतिम मन्नत पूरी की

Updated:
विज्ञापन

हजारीबाग : हॉली क्रॉस ट्रेनिंग चर्च में पांच धर्मबहनों ने प्रथम मन्नत व तीन ने अंतिम मन्नत पूरी की. बिशप आनंद जोजो ने आयोजित अनुष्ठान में धर्म बहनों को संस्थान में शामिल किया. प्रथम मन्नत लेनेवाली धर्म बहनों में सिस्टर पूनम कंडुलना, सिस्टर नीलिमा भेंगरा, सिस्टर मंजुषा कुजूर, सिस्टर निक्की एक्का, सिस्टर दिव्या कंडुलना व […]

विज्ञापन

हजारीबाग : हॉली क्रॉस ट्रेनिंग चर्च में पांच धर्मबहनों ने प्रथम मन्नत व तीन ने अंतिम मन्नत पूरी की. बिशप आनंद जोजो ने आयोजित अनुष्ठान में धर्म बहनों को संस्थान में शामिल किया. प्रथम मन्नत लेनेवाली धर्म बहनों में सिस्टर पूनम कंडुलना, सिस्टर नीलिमा भेंगरा, सिस्टर मंजुषा कुजूर, सिस्टर निक्की एक्का, सिस्टर दिव्या कंडुलना व अंतिम मन्नत पूरी करनेवाली धर्म बहनों में सिस्टर पूनम किंडो, सिस्टर अल्पना खाका व सिस्टर अमिता तिग्गा के नाम शामिल हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

बिशप आनंद जोजो ने कहा कि पवित्र आत्मा से प्रेरित होकर प्रेम, शांति व न्याय का दूत बन कर लोगों की सेवा करने की जरूरत है. अनुष्ठान के बाद हॉली क्रॉस की प्रोविंशियल सुप्रीरियर सिस्टर रौशली ने धर्म बहनों को क्रूस भेंट कर संस्था में शामिल किया. मौके पर संस्थान से जुड़े सदस्यों के साथ-साथ शामिल होनेवाली धर्म बहनों के परिजन व पुरोहित उपस्थित थे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola