पांच साल बाद भी एप्रोच रोड से नहीं जुड़ पाया जमुनिया नदी पर बना पुल

Updated at : 16 Nov 2019 12:31 AM (IST)
विज्ञापन
पांच साल बाद भी एप्रोच रोड से नहीं जुड़ पाया जमुनिया नदी पर बना पुल

विष्णुगढ़ : विष्णुगढ़-गोमिया रोड स्थित जमुनिया नदी पर बना पुल अब तक एप्रोच पथ से नहीं जुड़ पाया है. यह पुल बोकारो पथ मंडल द्वारा लगभग दो करोड़ रुपये की लागत से बना है. पुल के बने लगभग चार वर्ष हो गये, लेकिन ग्रामीणों को इसका लाभ नहीं मिल पाया है. जमुनिया नदी में छोटी […]

विज्ञापन

विष्णुगढ़ : विष्णुगढ़-गोमिया रोड स्थित जमुनिया नदी पर बना पुल अब तक एप्रोच पथ से नहीं जुड़ पाया है. यह पुल बोकारो पथ मंडल द्वारा लगभग दो करोड़ रुपये की लागत से बना है. पुल के बने लगभग चार वर्ष हो गये, लेकिन ग्रामीणों को इसका लाभ नहीं मिल पाया है.

जमुनिया नदी में छोटी एवं सकरी पुल होने के कारण बड़े पुल की आवश्यकता को देखते हुए यहां पुल का निर्माण करवाया गया था. पुल को मुख्य पथ से जोड़ने के लिए कई बार आंदोलन हुआ. इसके तहत जल सत्याग्रह भी हुआ. संकरी पुल होने के कारण कई बार यहां घटनाएं घट चुकी हैं. अभी भी सकरी पुल होकर बड़ी एवं छोटी बहनों का आना-जाना जारी है. यह रोड बोकारो जिला को जोड़ती है. इससे होकर भारी वाहन भी गुजरते हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola