ePaper

29 को भगवान चित्रगुप्त की पूजा

Updated at : 23 Oct 2019 1:32 AM (IST)
विज्ञापन
29 को भगवान चित्रगुप्त की पूजा

चित्रगुप्त पूजा महासमिति की बैठक में िलया गया निर्णय हजारीबाग : बिहारी दुर्गा मंडप भगवान चित्रगुप्त पूजा महासमिति की बैठक हुई. इसकी अध्यक्ष सुधांशु सुमन एवं महासचिव रमेश चंद्र सिन्हा ने की. बैठक में 29 अक्तूबर को सुबह नौ बजे से भगवान चित्रगुप्त महाराज की पूजा-अर्चना का निर्णय लिया गया. दिन के 12 बजे से […]

विज्ञापन

चित्रगुप्त पूजा महासमिति की बैठक में िलया गया निर्णय

हजारीबाग : बिहारी दुर्गा मंडप भगवान चित्रगुप्त पूजा महासमिति की बैठक हुई. इसकी अध्यक्ष सुधांशु सुमन एवं महासचिव रमेश चंद्र सिन्हा ने की. बैठक में 29 अक्तूबर को सुबह नौ बजे से भगवान चित्रगुप्त महाराज की पूजा-अर्चना का निर्णय लिया गया.
दिन के 12 बजे से छोटे बच्चों के लिए चित्रांकन, खेलकूद ,वाद-विवाद प्रतियोगिता का निर्णय लिया गया. शाम चार से सात बजे तक रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति होगी. रात्रि आठ बजे से दिल्ली के मशहूर पार्श्व गायक शंकर साहनी, गायिका पल्लवी तलवार कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे.
30 अक्तूबर को दिन के 11 बजे प्रतियोगिता में अव्वल आये बच्चों के बीच पुरस्कार वितरण किया जायेगा. शाम चार बजे भजन मंडली के साथ भगवान चित्रगुप्त महाराज की भव्य शोभायात्रा निकाली जायेगी. शोभायात्रा बड़ा अखाड़ा चौक से होते हुए महावीर स्थान चौक, छोटा ग्वालटोली चौक होते हुए छट तालाब पहुंचेगी, जहां बाबा की मूर्ति का विसर्जन होगा.
बैठक में कृष्ण कुमार सिन्हा, दिलीप कुमार डब्बू, कृष्णा सिन्हा, राजेश रंजन सिन्हा, भैया अभिमन्यु प्रसाद,अमर कुमार सिन्हा, दीपकनाथ सहाय, प्रभात प्रधान, अशोक कुमार सिन्हा उर्फ मुनुजी, राजेश कुमार सिन्हा पुष्पांजलि, प्रो. सुरेंद्र कुमार सिन्हा, हरीश श्रीवास्तव, रिंकू सिन्हा, नवीन कुमार सिन्हा, उज्जवल सिन्हा, भैया मनोरंजन सिन्हा, राजेश मामा, पंकज सिन्हा, रंजन सिन्हा, राजेश कुमार सिन्हा, विवेक बरियार, अजय कुमार सिन्हा, सतीश कुमार सिन्हा एवं मीडिया प्रभारी राजेश रंजन सिन्हा एवं आशीष कुमार सिन्हा उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola