माता के द्वितीय स्वरूप ब्रह्मचारिणी की हुई पूजा

Updated:
विज्ञापन

हजारीबाग : सदर प्रखंड के सरौनी खुर्द में नवरात्र के दूसरे दिन सोमवार को मां दुर्गा के ब्रह्मचारिणी रूप की पूजा अर्चना की गयी.आचार्य दिनेश्वर पांडेय, दशरथ पांडेय, रवि पांडेय एवं श्रीकांत पांडेय ने वैदिक मंत्रोचारण के साथ दुर्गा का पाठ किया. पुजारी विनोद सिंह एवं सहदेव सिंह थे. दिनेश्वर पांडेय ने बताया कि ब्रह्मचारिणी […]

विज्ञापन

हजारीबाग : सदर प्रखंड के सरौनी खुर्द में नवरात्र के दूसरे दिन सोमवार को मां दुर्गा के ब्रह्मचारिणी रूप की पूजा अर्चना की गयी.आचार्य दिनेश्वर पांडेय, दशरथ पांडेय, रवि पांडेय एवं श्रीकांत पांडेय ने वैदिक मंत्रोचारण के साथ दुर्गा का पाठ किया. पुजारी विनोद सिंह एवं सहदेव सिंह थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

दिनेश्वर पांडेय ने बताया कि ब्रह्मचारिणी देवी का स्वरूप ज्योतिर्मय एवं अत्यंत भव्य है. नवरात्र के दूसरे दिन इस स्वरूप की उपासना की जाती है.पूजा में सुबह शाम सैकड़ों श्रद्धालु पहुंच रहे हैं. शाम को महिलाएं मां का भजन प्रस्तुत करती हैं. पूजा की व्यवस्था को सुनियोजित करने में अध्यक्ष श्रीपाल सिंह, सचिव भीम नारायण सिंह, कोषाध्यक्ष सोनू सिंह, शंकर सिंह, दामोदर सिंह, निधीश सिंह, नितिन, रामबदन किशोरी सिंह, अनिरूद्ध सिंह, उपेंद्र सिंह, विवेक सिंह, सोफिल राम, वसंत राम, लिबा राम, सुरेश राणा, राजेश, प्रभु राम केशव, ईश्वर, कृष्णा प्रसाद, श्यामलाल राम सहित कार्यकारिणी के सदस्य जुटे हैं. यह जानकारी मीडिया प्रभारी रंजीत सिंह ने दी.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola