पीएचडी विभाग के कर्मी ने लगायी फांसी
हजारीबाग : पीएचडी विभाग के चतुर्थवर्गीय कर्मचारी उमेश खलखो (पिता-चंद्र खलखो) ने बुधवार की रात वार्ड 36 के पतरातू बस्ती स्थित आवास में फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली. घटना रात करीब 11 बजे की है. मामले को लेकर मृतक की पत्नी श्यामजीरा खलखो ने कोर्रा थाना में आवेदन दिया है. आवेदन पर यूडी केस […]
हजारीबाग : पीएचडी विभाग के चतुर्थवर्गीय कर्मचारी उमेश खलखो (पिता-चंद्र खलखो) ने बुधवार की रात वार्ड 36 के पतरातू बस्ती स्थित आवास में फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली. घटना रात करीब 11 बजे की है. मामले को लेकर मृतक की पत्नी श्यामजीरा खलखो ने कोर्रा थाना में आवेदन दिया है.
आपके शहर में
आवेदन पर यूडी केस का मामला दर्ज किया गया है. बताया जाता है कि उमेश कई दिनों से ड्यूटी पर नहीं जा रहा था. जब पत्नी ने उसे ड्यूटी पर जाने को कहा, तो वह गुस्सा होकर कमरे में सोने चला गया. गुरुवार की सुबह देर तक दरवाजा नहीं खुला. खटखटाने से भी अंदर से कोई आवाज नहीं आने पर पत्नी ने खिड़की से झांक कर देखा, तो उमेश फांसी के फंदे से झूल रहा था.
बाद में घटना की जानकारी कोर्रा पुलिस को दी गयी. थाना प्रभारी अरविंद कुमार सिंह घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए