मालगाड़ी से ग्रामीणों ने तीन सौ बोरा चावल लूटा
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :12 Aug 2019 8:33 AM (IST)
विज्ञापन

पदमा/मयूरहंड : हजारीबाग के पदमा थाना क्षेत्र के मंझगांवा के पास झुमरीतिलैया से हजारीबाग जा रही मालगाड़ी से ग्रामीणों ने तीन सौ बोरा चावल लूट लिया. ग्रामीणों ने करीब 15 टन चावल लूटा है. घटना रविवार सुबह 10.30 बजे की है. उक्त चावल एफसीआइ का था. सूचना मिलने के बाद रेलवे अधिकारियों और स्थानीय पुलिस […]
विज्ञापन
पदमा/मयूरहंड : हजारीबाग के पदमा थाना क्षेत्र के मंझगांवा के पास झुमरीतिलैया से हजारीबाग जा रही मालगाड़ी से ग्रामीणों ने तीन सौ बोरा चावल लूट लिया. ग्रामीणों ने करीब 15 टन चावल लूटा है. घटना रविवार सुबह 10.30 बजे की है. उक्त चावल एफसीआइ का था.
सूचना मिलने के बाद रेलवे अधिकारियों और स्थानीय पुलिस ने छापेमारी कर करीब 100 बोरा चावल कई घरों से बरामद कर लिया. देर शाम तक ग्रामीणों के घरों में चावल की खोजबीन जारी थी और ग्रामीणों को चेतावनी दी गयी है. उनसे तत्काल चावल लौटाने को कहा जा रहा है.
समाचार लिखे जाने तक छापामारी जारी थी. घटना के संबंध में जानकारी देते हुए धनबाद जोन रेलवे सुरक्षा बल के कमांडेंट हेमंत कुमार ने बताया कि बारिश के कारण मालगाड़ी ट्रैक पर खड़ी थी, तभी कुछ ग्रामीण आये और चावल के बोरों को लूट कर ले गये. हजारीबाग सदर इंस्पेक्टर अरुण राम ने बताया कि जिनके घरों से चावल बरामद किया गया है, उनलोगों पर रेलवे अधिनियम के तहत केस होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




