विद्यालय में चोरी से मध्याह्न भोजन प्रभावित

Updated at : 25 Jun 2019 1:36 AM (IST)
विज्ञापन
विद्यालय में चोरी से मध्याह्न भोजन प्रभावित

गिद्दी(हजारीबाग) : राजकीय मध्य विद्यालय, हेसालौंग मेंं चोरों ने रविवार की रात दो कमरों की कुंडी तोड़ कर हजारों के कई सामान की चोरी कर ली. इससे बच्चों का मध्याह्न भोजन प्रभावित हो गया है. सोमवार को बच्चों को भोजन के बदले बिस्कुट दी गयी है. इसकी लिखित सूचना विद्यालय के प्रधानाध्यापक रामनाथ महतो व […]

विज्ञापन

गिद्दी(हजारीबाग) : राजकीय मध्य विद्यालय, हेसालौंग मेंं चोरों ने रविवार की रात दो कमरों की कुंडी तोड़ कर हजारों के कई सामान की चोरी कर ली. इससे बच्चों का मध्याह्न भोजन प्रभावित हो गया है. सोमवार को बच्चों को भोजन के बदले बिस्कुट दी गयी है. इसकी लिखित सूचना विद्यालय के प्रधानाध्यापक रामनाथ महतो व विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष संजय गोप ने गिद्दी थाना को दी.

जानकारी के अनुसार, चोरों ने विद्यालय के भंडार व रसोई कक्ष की कुंडी तोड़ दी. दोनों कमरों से गैस सिलिंडर, गैस चूल्हा, समरसेबल स्टार्टर सहित मध्याह्न भोजन के कई सामान व बरतन की चोरी कर ली. शिक्षक सुबह विद्यालय पहुंचे, तब उन्हें इस घटना की जानकारी हुई. शिक्षकों ने बताया कि एक माह के अंदर चोरी की यह दूसरी घटना है. विद्यालय के शिक्षकों तथा विद्यालय प्रबंधन समिति के पदाधिकारी व सदस्यों ने इस चोरी की घटना पर नाराजगी जाहिर की है. पुलिस से इस चोरी की घटना में शामिल लोगों को अविलंब गिरफ्तार करने की मांग की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola