पांच प्रखंडों के दिव्यांगों ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली

हजारीबाग : पांच प्रखंडों के दिव्यांगों ने मंगलवार को मतदाता जागरूकता रैली निकाली. रैली समाहरणालय परिसर से शुरू होकर इंद्रपुरी चौक होते सदर अस्पताल में खत्म हुई. कार्यक्रम चुरचू, कटकमसांडी, सदर शहरी, ग्रामीण, बड़कागांव, इचाक, दारू के दिव्यांगों ने हिस्सा लिया. रैली को प्रशिक्षु आइएएस कीर्तिश्री जी ने झंडा दिखा कर रवाना किया. कार्यक्रम में […]
हजारीबाग : पांच प्रखंडों के दिव्यांगों ने मंगलवार को मतदाता जागरूकता रैली निकाली. रैली समाहरणालय परिसर से शुरू होकर इंद्रपुरी चौक होते सदर अस्पताल में खत्म हुई. कार्यक्रम चुरचू, कटकमसांडी, सदर शहरी, ग्रामीण, बड़कागांव, इचाक, दारू के दिव्यांगों ने हिस्सा लिया. रैली को प्रशिक्षु आइएएस कीर्तिश्री जी ने झंडा दिखा कर रवाना किया.
कार्यक्रम में सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा सुचिता, प्रोग्राम ऑफिसर जीतेंद्र कुमार, राज्य दिव्यांग सलाहकार असित कुमार बहेरा, जिला कार्यक्रम प्रबंधक दीपक शर्मा, निक्की हेंब्रेाम, जयराम साव, नागेश कुमार, पप्पू लाल विश्वकर्मा, राजकुमार राणा, नेहा खातून, रामेश्वर महतो, विनोद पांडेय, फूलेंद्र कुमार, मजहर हुसैन सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




