हजारीबाग : रसोइया संघ ने उपायुक्त के समक्ष दिया धरना, रखी मांग

Updated:
विज्ञापन

हजारीबाग : विद्यालय रसोइया संघ जिला इकाई ने अपनी मांगों को लेकर शनिवार को उपायुक्त कार्यालय के समक्ष एकदिवसीय धरना दिया. कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला संयोजक शेखर राय ने की, संचालन विपिन सिन्हा ने किया. धरना में रसोइया संघ के प्रदेश अध्यक्ष गीता मंडल, एपवा के प्रदेश अध्यक्ष सविता सिंह शामिल हुए. वक्ताओं ने रसोइया […]

विज्ञापन

हजारीबाग : विद्यालय रसोइया संघ जिला इकाई ने अपनी मांगों को लेकर शनिवार को उपायुक्त कार्यालय के समक्ष एकदिवसीय धरना दिया. कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला संयोजक शेखर राय ने की, संचालन विपिन सिन्हा ने किया. धरना में रसोइया संघ के प्रदेश अध्यक्ष गीता मंडल, एपवा के प्रदेश अध्यक्ष सविता सिंह शामिल हुए.

आपके शहर में

विज्ञापन

वक्ताओं ने रसोइया की समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान करने की मांग सरकार से की. कहा कि सरकार कम मानदेय पर काम ले रही है. मानदेय में बढ़ोतरी के साथ सरकारी कर्मचारियों की तरह सभी सुविधा उपलब्ध करायी जाये. रसोइया और संयोजिका को सरकारी कर्मचारी का दर्जा देने, समान काम के बदले समान वेतन, सभी को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने, बकाया मानदेय का तत्काल भुगतान करने और जिले के विभिन्न स्कूलों से हटायी गयी रसोइयों को पुन: काम पर रखने की मांग की गयी.

वहीं पांच सूत्री मांग पत्र उपायुक्त को सौंपा गया. धरना में उषा देवी, मालती देवी, तेतरी देवी, कौशल्या देवी, सुनीता देवी, सोनी, सुमित्रा, नगिया, वसंती, राधा, मंजू, लदो, रेखा, देवंती, सुधीर यादव, गणेश कुमार सीटू, विजय मिश्रा, ईश्वर महतो, लोकनाथ महतो, मुमताज आलम समेत काफी संख्या में रसोइया एवं संयोजिका उपस्थित थे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola