दशरथ यादव की शवयात्रा में उमड़ी भीड़

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

चलकुशा : अलगडीहा पंचायत के भूतपूर्व मुखिया सह समाजसेवी दशरथ यादव की शवयात्रा में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. उनका शव दिल्ली से दिन के करीब साढ़े ग्यारह बजे उनके निवास स्थान पहुंचा. भूतपूर्व मुखिया सह समाजसेवी दशरथ यादव का निधन दिल्ली के एम्स अस्पताल में सोमवार को दिन के करीब 12 बजे इलाज के […]

विज्ञापन

चलकुशा : अलगडीहा पंचायत के भूतपूर्व मुखिया सह समाजसेवी दशरथ यादव की शवयात्रा में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. उनका शव दिल्ली से दिन के करीब साढ़े ग्यारह बजे उनके निवास स्थान पहुंचा. भूतपूर्व मुखिया सह समाजसेवी दशरथ यादव का निधन दिल्ली के एम्स अस्पताल में सोमवार को दिन के करीब 12 बजे इलाज के दौरान हो गया था.

विज्ञापन

समाजसेवी दशरथ यादव ने इलाके में शिक्षा की अलख जगाने में अहम भूमिका निभायी. शवयात्रा में जिप उपाध्यक्ष चंदन देवी, पूर्व विधायक अमित कुमार यादव, झाविमो के केंद्रीय सचिव जयदेव चौधरी, केदार यादव, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष मो अजमल अंसारी, उपप्रमुख दुर्गा यादव, झाविमो प्रखंड अध्यक्ष सलीम अंसारी, माले राज्य कमेटी सदस्य सविता देवी, बरकट्ठा जिप सदस्य कुमकुम देवी, वीरेंद्र यादव, सेवाटांड़ मुखिया दशरथ यादव, लखन साव, मुखिया संघ अध्यक्ष भुवनेश्वर दास, पूर्व उपप्रमुख भिखी सिंह, बीस सूत्री सदस्य अशोक कुमार वर्णवाल, राजेंद्र साव, बीस सूत्री अध्यक्ष दिनेश सिंह, आलोक सिंह, विजय चौधरी, अर्जुन यादव, वासुदेव यादव, मथुरा मोदी शामिल थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola