निगम की दुकानों का नहीं हो पाया अब तक आवंटन, दो करोड़ रुपया राजस्व का हो चुका है नुकसान
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Nov 2018 8:08 AM
विज्ञापन
हजारीबाग : नगर निगम की ओर से हजारीबाग शहर के मटवारी गांधी मैदान स्थित निर्मित दुकानें वर्षों से बंद है. दुकानों का आवंटन नहीं होने से निगम को करीब दो करोड़ रुपये का नुकसान हो चुका है. निगम को प्रतिमाह करीब 30 हजार रुपया मासिक किराया का राजस्व नहीं मिल रहा है. जानकारी के अनुसार […]
विज्ञापन
हजारीबाग : नगर निगम की ओर से हजारीबाग शहर के मटवारी गांधी मैदान स्थित निर्मित दुकानें वर्षों से बंद है. दुकानों का आवंटन नहीं होने से निगम को करीब दो करोड़ रुपये का नुकसान हो चुका है. निगम को प्रतिमाह करीब 30 हजार रुपया मासिक किराया का राजस्व नहीं मिल रहा है. जानकारी के अनुसार मटवारी गांधी मैदान मार्केट के उपरी तल्ला में कुल 75 दुकानें 13वें वित्त योजना से बनायी गयी थी.
अप्रैल 2017 को 42 दुकानों के लिए खुला डाक हुआ था. इसमें निगम को करीब 3.5 करोड़ रुपये का राजस्व मिला था. इसके अलावा प्रतिमाह 37 हजार रुपया मासिक किराया निगम को मिल रहा है. मटवारी में 32 दुकानें और मजिस्ट्रेट कॉलोनी के निकट तीन दुकानें आवंटन के अभाव में बंद है.
इस संबंध मे निगम महापौर रोशनी तिर्की ने कहा कि दुकानों का आवंटन शीघ्र किया जायेगा. इसकी प्रक्रिया लॉटरी से या खुले डाक से होगी. बोर्ड द्वारा यह लिया जायेगा. वहीं उप-महापौर राजकुमार लाल ने कहा कि निगम की दुकानों के आवंटन से हजारीबाग के सभी वर्गों को लाभ देने का प्रयास किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










