कचरे से पार्क की स्थिति हुई नारकीय

Updated:
विज्ञापन

हजारीबाग : हजारीबाग-बरही मार्ग एनएच-33 के बगल स्थित शहीद निर्मल महतो पार्क के बगल में कचरा फेंक दिये जाने से पार्क में आनेवाले लोगों के साथ-साथ राहगीरों को परेशानी हो रही है.कचरों से निकलनेवाले दुर्गंध के कारण लोग नाक पर रूमाल रख गुजरते हैं. इसी मार्ग से विश्वविद्यालय आने जानेवाले विद्यार्थी प्रतिदिन गुजरते हैं. क्या […]

विज्ञापन
हजारीबाग : हजारीबाग-बरही मार्ग एनएच-33 के बगल स्थित शहीद निर्मल महतो पार्क के बगल में कचरा फेंक दिये जाने से पार्क में आनेवाले लोगों के साथ-साथ राहगीरों को परेशानी हो रही है.कचरों से निकलनेवाले दुर्गंध के कारण लोग नाक पर रूमाल रख गुजरते हैं. इसी मार्ग से विश्वविद्यालय आने जानेवाले विद्यार्थी प्रतिदिन गुजरते हैं.
क्या कहते हैं लोग:पार्क घूमने आयी बबीता कुमारी ने कहा कि शहर के बाहर कचरों को फेकना चाहिए. यहां स्थिति नारकीय है. सोनिया देवी ने बताया कि कई लोग तो गंदगी देख लौट जाते हैं.
अमन कुमार ने बताया बदबू से लोगों का जीना मुहाल हो गया है. अशोक कुमार ने कहा कि पार्क में प्रतिदिन लोग काफी संख्या में घुमने आते हैं. अधिक बदबू के कारण पार्क में आनेवाले लोगों की संख्या में कमी आयी है. कूडा कचरा जल्द नहीं हटाया गया, तो कुछ दिन में लोगों का आना-जाना पार्क में बंद हो जायेगा. विद्यार्थी प्रियंका कुमारी ने बताया कि इसी मार्ग से प्रतिदिन साइकिल से विश्वविद्यालय आना जाना करते हैं. उन्होंने जिला प्रशासन से कचरा शीघ्र हटाने की मांग की है.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola