बारिश से शहरवासी बेहाल, जलमग्न हुआ शहर

हजारीबाग: हजारीबाग में मूसलाधार बारिश से पूरा शहर जलमग्न हो गया है. पानी की तेज बहाव से शहर की सभी नालियां जाम हो गयी. इसके कारण नाली का पानी सड़कों पर बह रहा है. कई जगहों पर नाली की व्यवस्था नहीं होने के कारण सड़कों पर पानी जमा हो गया है. गली-मुहल्ले में ठेहुना भर […]
इसके कारण सोमवार को दिनभर विभिन्न जगहों पर लोग अपने घर से पानी निकालने में व्यस्त दिखे. बच्चे स्कूल नहीं जा सके. पानी की धार इतनी तेज थी कि छोटी गाड़ियां मुहल्लों से बाहर नहीं निकाल पायी.
शहर के मुख्य नाला कुम्हारटोली नाला का अतिक्रमण कर लिये जाने के कारण पानी का बहाव ठीक से नहीं हो पाता है. इसके कारण नाला का पानी कई घरों में घुस गया है. शहर के कृष्णापुरी, मटवारी, झिंझरियापुल, कचहरी रोड, वीमेंस कॉलेज रोड के मार्गों में नाली की नियमित सफाई नहीं होने से सड़क पर पानी का जमाव सबसे अधिक हो रहा है. झिंझरिया पुल के समीप पानी के तेज बहाव के कारण बसंत विहार कॉलोनी में कई स्कूली बच्चे सुबह नौ बजे बहने से बच गये. मटवारी मुहल्ला से सदर ब्लॉक की ओर निकालनेवाले मार्ग से कॉलेज से आनेवाले छात्र-छत्राएं तेज पानी के चलते नहीं निकल पाये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










