परसातरी यादव होटल गैरेज से चोरी की 10 बाइक बरामद
बाइक चोरों के विरुद्ध पुलिस ने चलाया छापामारी अभियान
कार्रवाई : बाइक चोरों के विरुद्ध पुलिस ने चलाया छापामारी अभियान
आपके शहर में
बाइक से होता था शराब तस्करी का काम : थाना प्रभारी ने बताया बरामद बाइक से शराब की तस्करी होती थी. भगहर पंचायत में दर्जनों देसी शराब की भट्ठी अवैध रूप से संचालित है. जहां से आये दिन भारी मात्रा में शराब जंगल के रास्ते बाइक से बिहार भेजी जाती रही है. प्रशासन द्वारा लाख प्रयास के बाद भी भगहर में शराब बनाने का काम थमने का नाम नहीं ले रहा है.
कहां है परसातरी गांव : प्रखंड़ मुख्याल से 27 किमी दूरी पर झारखंड-बिहार के सीमा पर भगहर/ परसातरी गांव अवस्थित है. बस नदी पार करिये और बिहार पहुंच जाइये. एक समय भगहर माओवादियों का गढ़ हुआ करता था, जहां जाने के लिए प्रशासन को भी कई बार सोचना पड़ता था. अवैध कारोबार के लिए भगहर चौपारण में चर्चित है. शराब का कारोबार या बालू तस्करी या फिर लकड़ी की तस्करी के लिए हमेशा यह क्षेत्र सुर्खियों में रहा है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए