सड़क हादसे में घायल युवक की मौत

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सड़क हादसे में घायल युवक की मौत

विज्ञापन

गुमला : सदर थाना के पालकोट रोड स्थित पावर ग्रिड के समीप मंगलवार की शाम करीब सात बजे सड़क हादसे में दो लोग घायल गये. घायलों में तिर्रा गांव निवासी पंकज सिंह (28)व जोराग निवासी बिंदेश्वर चीक बड़ाइक (30) शामिल हैं. गुमला पुलिस ने दोनों घायलों को एंबुलेंस से सदर अस्पताल गुमला भेजवाया.

विज्ञापन

प्राथमिक इलाज के बाद चिकित्सक डॉ सुनील किस्कु ने पंकज सिंह को रिम्स, रांची रेफर कर दिया. रिम्स में इलाज के क्रम में पंकज सिंह की मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार, पंकज सिंह अंबेराडीह स्थित अपनी नानी के घर से बाइक से लौट रहा था.

बाइक की गति तेज होने के कारण पावर ग्रिड के समीप पैदल जा रहे जोराग गांव निवासी बिंदेश्वर चीक बड़ाइक को टक्कर मार दी, जिससे दोनों घायल हो गये.

Post by : Pritish Sahay

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola