चार दिन से गायब था युवक, गांव के खंडहर से आई तेज दुर्गंध तो सामने आया पूरा मामला

विज्ञापन

प्रतीकात्मक तस्वीर

झारखंड के गुमला जिले के बसिया में चार दिनों से लापता मानसिक रूप से अस्वस्थ युवक का शव एक खंडहरनुमा मकान से बरामद हुआ है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन

बसिया. थाना क्षेत्र के लोंगा गांव निवासी मानसिक रूप से अस्वस्थ युवक कृष्णा सिंह (35) का शव शनिवार को गांव के ही एक खंडहरनुमा मकान से बरामद किया गया. वह पिछले चार दिनों से लापता था. शव मिलने के बाद गांव में सनसनी फैल गयी, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

आपके शहर में

विज्ञापन

चार दिन से लापता था युवक

जानकारी के अनुसार, कृष्णा सिंह पिछले चार दिनों से लापता था. उसके लापता होने के बाद परिजन लगातार उसकी खोजबीन कर रहे थे. आसपास के इलाकों में तलाश करने के बावजूद उसका पता नहीं चल पा रहा था.

खंडहर से दुर्गंध आने पर हुआ खुलासा

शनिवार सुबह ग्रामीणों को गांव के एक खंडहरनुमा मकान से तेज दुर्गंध महसूस हुई. इसके बाद ग्रामीणों ने अंदर जाकर देखा तो वहां सड़ा-गला शव पड़ा था. शव की पहचान कृष्णा सिंह के रूप में हुई. उक्त मकान मृतक के घर से करीब 200 मीटर की दूरी पर है.

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

ग्रामीणों से सूचना मिलने के बाद बसिया थाना प्रभारी कृष्णा कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, गुमला भेज दिया.

पुलिस घटना के सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही युवक की मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola