बाबा टांगीनाथ धाम पहुंचे हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश, पूजा के बाद जाना धाम का इतिहास

विज्ञापन

टांगीनाथ धाम में पूजा करने पहुंचे मुख्य न्यायाधीश प्रदीप कुमार श्रीवास्तव | Prabhat Khabar Network

झारखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश प्रदीप कुमार श्रीवास्तव ने बाबा टांगीनाथ धाम में पूजा-अर्चना की और मंदिर परिसर का अवलोकन किया.

विज्ञापन

डुमरी. जिले के प्रसिद्ध धार्मिक एवं ऐतिहासिक स्थल बाबा टांगीनाथ धाम में झारखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश प्रदीप कुमार श्रीवास्तव ने शनिवार को विधिवत पूजा-अर्चना की. उनके साथ जिला प्रधान एवं सत्र न्यायाधीश और डालसा के सचिव भी मौजूद रहे. धाम पहुंचने पर मुख्य न्यायाधीश ने बाबा टांगीनाथ के मुख्य शिव मंदिर में जलाभिषेक किया और राज्य की सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की.

आपके शहर में

विज्ञापन

मुख्य मंदिर में किया जलाभिषेक

मुख्य न्यायाधीश ने पूजा-अर्चना के बाद धाम परिसर का अवलोकन किया. उन्होंने मंदिर परिसर और वहां की व्यवस्थाओं की जानकारी ली. इस दौरान टांगीनाथ विकास समिति के सदस्यों ने उन्हें धाम के धार्मिक, ऐतिहासिक और पुरातात्विक महत्व के बारे में विस्तार से बताया.

श्रद्धालुओं की सुविधाओं की ली जानकारी

मुख्य न्यायाधीश ने धाम में आने वाले श्रद्धालुओं से जुड़ी व्यवस्थाओं की भी जानकारी ली. समिति के सदस्यों ने धाम से संबंधित विभिन्न जानकारियां उनके समक्ष रखीं. उन्होंने परिसर का अवलोकन करते हुए वहां की स्थिति को देखा.

मुख्य न्यायाधीश के आगमन पर सुरक्षा रही कड़ी

मुख्य न्यायाधीश के आगमन को लेकर धाम परिसर और आसपास सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये थे. मौके पर बीडीओ उमेश कुमार स्वांसी, थाना प्रभारी शशि प्रकाश, बीरेंद्र जायसवाल समेत टांगीनाथ विकास समिति के सदस्य मौजूद रहे.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola