फाइनल में चला संत इग्नासियुस का हॉकी का जादू, 4-0 से जीता मुकाबला

विज्ञापन

कार्यक्रम में अतिथि | Prabhat Khabar Network

गुमला में मेजर ध्यानचंद की जयंती पर हॉकी प्रतियोगिता हुई, जिसमें संत इग्नासियुस की टीम ने शानदार जीत दर्ज की. खिलाड़ियों को खेल के प्रति प्रेरित किया गया.

विज्ञापन

गुमला. हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती सह राष्ट्रीय खेल दिवस पर शनिवार को संत इग्नासियुस स्थित एस्ट्रोटर्फ मैदान में हॉकी प्रतियोगिता आयोजित की गयी. हॉकी एसोसिएशन गुमला और जिला खेल विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित प्रतियोगिता के फाइनल में संत इग्नासियुस उच्च विद्यालय की टीम ने हॉकी मांझाटोली को 4-0 से हराकर खिताब अपने नाम किया.

आपके शहर में

विज्ञापन

फाइनल में शुरू से ही संत इग्नासियुस का दबदबा

फाइनल मुकाबला संत इग्नासियुस उच्च विद्यालय और हॉकी मांझाटोली के बीच खेला गया. संत इग्नासियुस की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए 4-0 से जीत दर्ज की. मुकाबले में टीम ने शुरुआत से ही बेहतर तालमेल और आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया.

मेजर ध्यानचंद के आदर्शों पर चलने की अपील

प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि जिला खेल पदाधिकारी प्रवीण कुमार, जिला हॉकी के सह सचिव रश्मि मिंज और सचिव नोरबट कुजूर ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया. जिला खेल पदाधिकारी प्रवीण कुमार ने खिलाड़ियों को हॉकी के महान खिलाड़ी और पद्म भूषण मेजर ध्यानचंद के आदर्शों से प्रेरणा लेकर बेहतर खिलाड़ी बनने के लिए प्रेरित किया. रश्मि मिंज ने कहा कि मेजर ध्यानचंद का अद्भुत खेल कौशल, अनुशासन और देश के प्रति समर्पण आज भी करोड़ों युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है.

विजेता और उपविजेता टीम को मिला सम्मान

प्रतियोगिता के बाद अतिथियों ने विजेता संत इग्नासियुस उच्च विद्यालय और उपविजेता हॉकी मांझाटोली की टीम को ट्रॉफी और मेडल देकर सम्मानित किया.मौके पर शंभु कुमार, चंद्रदेव उरांव, सीमोन कुजूर, रोशन मिंज समेत कई खेल प्रेमी मौजूद थे.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola