पैसे नहीं मिले तो बेटे ने मां के सिर-गर्दन पर किया वार, हत्या के बाद शव खेत में फेंका
घाघरा थाना में लाया गया आरोपी को | Prabhat Khabar Network
गुमला के घाघरा में पैसे न देने पर एक कलयुगी बेटे ने अपनी 70 वर्षीय वृद्ध मां की टांगी से काटकर हत्या कर दी. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
घाघरा. घाघरा थाना क्षेत्र के नाथपुर गांव में पैसे की मांग पूरी नहीं होने पर एक बेटे ने अपनी 70 वर्षीय मां की हत्या कर दी. आरोपी पुत्र परदेसिया महतो ने टांगी और हसुआ से मां तेतरी देवी के सिर और गर्दन पर वार किया. गंभीर चोट लगने से महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. हत्या के बाद आरोपी ने घटना को छिपाने के लिए शव को घर से बाहर खेत में फेंक दिया और घर में लगे खून के निशान को गोबर और पानी से साफ कर दिया. पुलिस ने आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया है.
आपके शहर में
पैसे नहीं देने पर मां पर किया हमला
पुलिस के समक्ष आरोपी परदेसिया महतो ने बताया कि वह अपनी मां से पैसे मांग रहा था. मां द्वारा पैसे नहीं देने पर उसने घर में रखी टांगी से उनके सिर पर वार कर दिया. हमले के बाद तेतरी देवी जमीन पर गिर गयीं. इसके बाद आरोपी ने हसुआ से उनकी गर्दन पर वार कर दिया, जिससे उनकी मौत हो गयी.
हत्या छिपाने के लिए शव खेत में फेंका
मां की मौत के बाद आरोपी ने घटना को छिपाने की कोशिश की. उसने शव को घर से बाहर निकालकर बगल के खेत में फेंक दिया. इसके बाद घर में लगे खून के धब्बों को गोबर और पानी से साफ किया. हत्या में इस्तेमाल टांगी और हसुआ को भी पानी से धो दिया.
ग्रामीणों ने खेत में देखा खून से लथपथ शव
कुछ देर बाद ग्रामीणों की नजर घर के बगल खेत में पड़ी. वहां तेतरी देवी का शव खून से लथपथ पड़ा था. ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना घाघरा पुलिस को दी. सूचना मिलते ही एसआई विकास कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे.
पूछताछ के बाद आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने घटनास्थल पर जांच के बाद आरोपी पुत्र परदेसिया महतो को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गुमला भेज दिया है. पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए