ब्राउन शुगर के साथ युवक गिरफ्तार, जेल
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 27 Jan 2026 11:28 PM
ब्राउन शुगर के साथ युवक गिरफ्तार, जेल
गुमला. पुलिस ने ब्राउन सुगर के साथ सिसई थाना के मुरगू गांव निवासी अभिषेक कुमार साहू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. एसपी गुमला को गुप्त सूचना मिली थी कि नवनिर्मित टोटो थाना के कड़ेया मोड़ के पास एक अधूरे घर में एक लड़का के पास ब्राउन शुगर है, जो खरीद-बिक्री करने के लिए आया हुआ है. इस सूचना पर एसडीपीओ गुमला के नेतृत्व में एक छापेमरी दल का गठन किया गया, जिसमें एसडीपीओ के अलावा गुमला के थाना प्रभारी महेंद्र करमाली, पुअनि कुंदन कुमार सिंह, सअनि चंद्रशेखर नायक व गुमला थाना के सशस्त्र बल थे. मकान में जैसे ही छापेमारी दल पहुंचा, तो पुलिस को देखते एक लड़का मकान से निकल कर भागने लगा, जिसे पुलिस बल ने दौड़ा कर पकड़ लिया. पकड़े व्यक्ति से नाम पता पूछने पर अपना नाम अभिषेक कुमार साहू बताया. उसके बाद पकड़ाये व्यक्ति का विधिवत तालाशी लेने पर उसके पैंट के पॉकेट से एक प्लास्टिक में रखा हुआ ब्राउन शुगर बरामद हुआ, जिसका वजन करीब 19.50 ग्राम था.
नाबालिग से गैंगरेप के पांच आरोपी भेजे गये जेल
डुमरी. थाना क्षेत्र की 12 वर्षीय बच्ची से गैंगरेप के मामले में पांच युवकों को गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेज दिया गया है. थाना प्रभारी शशि प्रकाश ने बताया कि 24 जनवरी को बच्ची से पांच लड़कों ने गैंगरेप किया था. नाबालिग बच्ची संध्या में अपने घर लौट रही थी, तभी ओरापाठ स्कूल के पास तालाब मोड़ के समीप अंधेरे और अकेली होने का फायदा उठाते हुए बगल गांव के पांच लड़कों द्वारा उससे जबरदस्ती सामने के जंगल ले जाकर रेप किया गया था और लड़कों द्वारा लड़की को किसी को कुछ नहीं बताने की धमकी दी गयी थी. इसके बाद अगले सुबह बच्ची अपने घर वालों को घटना की सूचना जानकारी दी. इसके बाद बच्ची के परिजनों ने थाना में शिकायत दर्ज करायी थी. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार लड़कों में चार नाबलिग व एक बालिग है. पूछताछ में सभी लड़कों ने अपना अपराध स्वीकार किया है. इसके बाद सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










