युवक ने फांसी लगा कर की आत्महत्या

Updated:
विज्ञापन

घटना

विज्ञापन

सिसई. थाना क्षेत्र के ओलमुंडा सेमरा गांव निवासी राजेश गोप के पुत्र राहुल गोप (19) ने रविवार की रात गांव के ढेको बगीचा में फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली. घटना की सूचना मिलते पर सिसई पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए गुमला सदर अस्पताल भेज दिया. राहुल अपने माता-पिता का इकलौता संतान था. पिछले कुछ महीने से उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी. घटना के बाद माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है. राहुल के पिता राजेश गोप ने बताया कि मैट्रिक की परीक्षा लिखने के बाद से राहुल का मानसिक स्थिति बिगड़ गया था. अक्सर इधर-उधर भटकते रहता था. रविवार की रात गांव में शादी समारोह था. रात को वह घर नहीं लौटा. हमलोग सोचे शादी समारोह में गया होगा. सुबह ग्रामीणों से फांसी लगाने की बात सुनने पर बगीचा गये, तो उसे मृत पाया.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola