किराये के 100 रुपये नहीं मिले तो नदी में कूदी महिला, राहगीरों ने बचायी जान

विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गुमला में मौसी से 100 रुपये नहीं मिलने पर एक महिला ने नागफेनी नदी में छलांग लगा दी. राहगीरों ने समय रहते महिला की जान बचाई. जानिए पूरी घटना की जानकारी.

विज्ञापन

गुमला. गुमला-सिमडेगा मुख्य मार्ग स्थित नागफेनी नदी में शनिवार को एक महिला ने अचानक छलांग लगा दी. महिला को नदी में कूदते देख उसके पति के होश उड़ गये. वह कुछ कर पाता, इससे पहले ही राहगीरों और स्थानीय ग्रामीणों ने नदी में उतरकर महिला को बाहर निकाल लिया. इससे उसकी जान बच गयी.

विज्ञापन

मौसी से मांगे थे किराये के 100 रुपये

महिला की पहचान गिंडरा गांव निवासी के रूप में हुई है. बताया गया कि वह सिसई के मुरगू गांव स्थित अपनी मौसी के घर गयी थी. वहां से लौटने के दौरान उसने मौसी से किराये के लिए 100 रुपये मांगे. लेकिन मौसी ने उसे पैसे नहीं दिये. इससे वह काफी आहत हो गयी और नागफेनी नदी में छलांग लगा दी.

पुलिस करा रही इलाज

महिला के पति के अनुसार उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है. घटना के बाद पुलिस महिला का इलाज करा रही है. समय रहते राहगीरों और ग्रामीणों की मदद से महिला को नदी से बाहर निकाल लिया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola