पढ़ाई और भविष्य पर हुई चर्चा, परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र सम्मानित
कार्यक्रम में छात्र | Prabhat Khabar Network
संत पीटर उच्च विद्यालय टोंगो में शिक्षक-अभिभावक बैठक आयोजित की गई, जिसमें प्रथम सत्र के परीक्षा परिणाम घोषित कर टॉपर छात्रों को सम्मानित किया गया.
चैनपुर. संत पीटर उच्च विद्यालय टोंगो में शनिवार को शिक्षक-अभिभावक बैठक सह प्रथम सत्र के परीक्षा परिणाम वितरण समारोह का आयोजन किया गया. बैठक में विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति पर चर्चा की गयी. साथ ही विद्यार्थियों के बेहतर भविष्य के लिए अभिभावकों और शिक्षकों के बीच बेहतर समन्वय पर जोर दिया गया.
विद्यार्थियों की उपस्थिति को बताया जरूरी
मौके पर फादर शैलेश लकड़ा ने विद्यालय में विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला. उन्होंने अभिभावक, विद्यार्थी और शिक्षकों के बीच बेहतर तालमेल की आवश्यकता पर बल दिया.
वहीं शिक्षक अवित जेम्स टोप्पो ने "आज के दौर में अभिभावक की जिम्मेदारी, भूमिका और चुनौतियां" विषय पर अपने विचार साझा किये. उन्होंने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए घर का बेहतर माहौल और माता-पिता का सहयोग जरूरी है.
सातवीं से 12वीं तक के टॉपर सम्मानित
परीक्षा परिणाम की घोषणा के बाद वर्ग सात से 12वीं तक के टॉपर विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया. समारोह में विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं, विद्यार्थी एवं अभिभावक उपस्थित थे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए