करंट की चपेट में आयी महिला, मौत
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
सिसई की घटना
विज्ञापन
सिसई.
पुसो थाना के घाघरा पानटोली गांव में सिंचाई के लिए बिछाये गये बिजली तार के संपर्क में आने से उतनी पुतुन देवी (45) की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. सूचना मिलने पर पुलिस गांव पहुंच कर शव को कब्जे में कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गुमला भेज दिया. जानकारी के अनुसार गांव के एक किसान बिजली के तार को जमीन में बिछा कर सिंचाई के लिए 500 मीटर दूर अपने खेत के कुआं तक ले गया था. इस बीच मृतका कुछ काम से खेत में जा रही थी, तभी उसका पैर बिजली तार के नीचे आ गया और बिजली करंट की चपेट में आकर वह गिर कर छटपटाने लगी. आसपास किसी व्यक्ति के नहीं होने से उसे बचाव नहीं मिल पाया और तड़प-तड़प कर मौके पर ही दम तोड़ दिया.आपके शहर में
विज्ञापन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन