कुआं में डूबने से महिला की मौत

Updated at : 28 Jun 2020 2:03 AM (IST)
विज्ञापन
कुआं में डूबने से महिला की मौत

सिसई थाना के पिलखी गांव निवासी प्रमिला देवी (20) की शुक्रवार को कुआं में डूबने से मौत हो गयी. उसका शव रात करीब आठ बजे परिजनों ने झागर लगाकर कुएं से निकाला है. इधर, मृतका के भाई वीरेंद्र गोप ने अपनी बहन प्रमिला की हत्या की आशंका व्यक्त की है. वीरेंद्र ने कहा है कि उसकी बहन की हत्या कर उसके शव को कुएं में डाला गया है. उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच करने की मांग की है. वहीं पुलिस ने शनिचार की सुबह शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गुमला भेज दिया.

विज्ञापन
  • आरोप : भाई ने कहा कि मेरी बहन को मार कर कुएं में डाल दिया गया है

  • खोजबीन के क्रम में चप्पल दिखा

  • सुबह से घर से लापता थी महिला

सिसई : सिसई थाना के पिलखी गांव निवासी प्रमिला देवी (20) की शुक्रवार को कुआं में डूबने से मौत हो गयी. उसका शव रात करीब आठ बजे परिजनों ने झागर लगाकर कुएं से निकाला है. इधर, मृतका के भाई वीरेंद्र गोप ने अपनी बहन प्रमिला की हत्या की आशंका व्यक्त की है. वीरेंद्र ने कहा है कि उसकी बहन की हत्या कर उसके शव को कुएं में डाला गया है. उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच करने की मांग की है. वहीं पुलिस ने शनिचार की सुबह शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गुमला भेज दिया.

घटना के संबंध में मृतका के पति बिरजू गोप ने शनिवार को सिसई थाना में यूडी केस दर्ज कराया है. दर्ज केस में कहा गया है कि बिरजू अपने भाई व पिता के साथ शुक्रवार की सुबह आठ बजे मजदूरी करने चला गया था. घर में पत्नी, पुत्र व मां बासो देवी थी. दोपहर में बिरजू खाना खाने घर आया था. उस समय प्रमिला घर पर नहीं थी. बिरजू की मां ने बताया कि प्रमिला 10 बजे ही कहीं गयी है. इसके बाद बिरजू खाना खाकर काम पर वापस चला गया.

शाम को जब वह घर आया, तो उस समय तक प्रमिला घर नहीं लौटी थी. पड़ोसी व रिश्तेदारों से पूछताछ करने पर भी प्रमिला का पता नहीं चला. खोजबीन के क्रम में डोमन उरांव के कुआं के पास उसका चप्पल मिला. शक के आधार पर कुआं में झागर डालने पर प्रमिला का शव दिखा. रात करीब आठ बजे साला वीरेंद्र गोप, ग्रामीण देवेंद्र महतो, रमन महतो, महेंद्र महतो व अन्य लोगों की मदद से शव को बाहर निकाला गया. आवेदन में बिरजू ने कहा है कि उसकी पत्नी को पहले से बीमारी थी, जिस कारण चक्कर आकर कुआं में गिरने से उसकी मौत हो गयी है.

इधर, मृतका के भाई वीरेंद्र गोप ने आरोप लगाया है कि उसके जीजा बिरजू गोप ने मेरी बहन को मार कर कुएं में डाल दिया है. उसने बताया कि एक माह पूर्व उसकी बहन अपने मायके आयी थी. वह अपने पति बिरजू गोप पर हमेशा मारपीट करने, गाली गलौज करने व नशा में रहने की शिकायत की थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola