बाइक की टक्कर से महिला की मौत
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना
विज्ञापन
बिशुनपुर.
थाना क्षेत्र के बाजारटांड़ के समीप तुमसे गांव निवासी वृद्ध शनिचरिया देवी (58) को बाइक सवार ने धक्का मार दिया, जिससे वृद्धा शनिचरिया देवी का दायां पैर टूट गया. साथ ही सिर में गंभीर चोट लगी. घटना के बाद बाइक सवार ने वृद्धा को बेहोशी अवस्था में टेंपो में उठा कर सीएचसी बिशुनपुर पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद घायल महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर गुमला रेफर कर दिया. परंतु सदर अस्पताल गुमला ले जाने के क्रम में वृद्ध महिला की मौत हो गयी. इसके बाद परिजन उसे अपने घर ले गये. घटना के संबंध में शनिचरिया का बेटा मुन्ना लोहरा ने बताया कि मैं व मेरी मां, मेरी पत्नी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिशुनपुर लेकर आये थे, जहां से वह पैसा निकालने के लिए बैंक गयी थी. परंतु बैंक बंद होने के बाद वह लौट रही थी, तभी बाजारटांड़ के समीप सड़क पार करने के दौरान तेज गति से आ रहे बाइक सवार ने उसे धक्का मार दिया. इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गयी.आपके शहर में
विज्ञापन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन