युवती के खाते से 77 हजार रुपये की निकासी, केस दर्ज

युवती के खाते से 77 हजार रुपये की निकासी, केस दर्ज
प्रतिनिधि, पालकोट पालकोट थाना क्षेत्र के बिलिंगबिरा पंचायत स्थित खरवाडीह गांव की 23 वर्षीय अनिता कुमारी के बैंक खाते से यूपीआई के माध्यम से 77,000 की निकासी का मामला सामने आया है. अनिता पिछले एक वर्ष से बेंगलुरु की एक सिलाई कंपनी में कार्यरत थीं. वहीं उनकी पहचान बिहार के मधुबनी निवासी अमरजीत सिंह से हुई थी. आरोप है कि अमरजीत ने उनके खाते से उक्त राशि निकाल ली. घर लौटने के बाद जब अनिता पालकोट स्थित प्रज्ञा केंद्र से राशि निकालने पहुंचीं, तब उन्हें खाते में शेष राशि न होने का पता चला. इसके बाद उन्होंने पूर्व मुखिया अमरावती देवी के साथ पालकोट थाना में लिखित शिकायत दर्ज करायी. थाना के एएसआई देव नारायण महतो ने बताया कि आरोपी से मोबाइल पर संपर्क किया गया है. बातचीत में उसने तीन किस्तों में राशि लौटाने की बात कही है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. पंचायत मुखिया मायावती देवी ने भी इस घटना पर चिंता जताते हुए उचित कार्रवाई की मांग की है. यह मामला डिजिटल लेन-देन में सतर्कता की आवश्यकता को उजागर करता है. व्यक्तिगत जानकारी साझा करने में सावधानी बरतना और बैंकिंग सुरक्षा उपायों का पालन करना ऐसे धोखाधड़ी से बचने के लिए बेहद जरूरी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










