रात 9 बजे गांव में घुसा हाथी, घर तोड़ा तो जान बचाकर भागे ग्रामीण

Updated:
विज्ञापन

हाथियों के तांडव से बुरी तरह क्षतिग्रस्त घर : फोटो प्रभात खबर

चैनपुर के बुकमा गांव में जंगली हाथियों का आतंक फिर बढ़ गया है. देर रात एक हाथी ने रिहायशी इलाके में घुसकर एक घर को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया, जिससे ग्रामीणों में दहशत फैल गई. वन विभाग की टीम ने हाथी को खदेड़ने का काम किया है.

विज्ञापन

गुमला से कौशलेन्द्र शर्मा की रिपोर्ट

आपके शहर में

विज्ञापन

चैनपुर. चैनपुर प्रखंड के रामपुर पंचायत अंतर्गत बुकमा गांव में जंगली हाथियों का आतंक एक बार फिर चरम पर पहुंच गया है. देर रात लगभग 9 बजे एक जंगली हाथी अचानक रिहायशी इलाके में आ धमका और तांडव मचाते हुए सुखराम तिर्की के घर को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया. इस अचानक हुए हमले से पूरे गांव में दहशत फैल गयी और ग्रामीण अपनी जान बचाने के लिए सुरक्षित ठिकानों की ओर भागने लगे.

बाद में इसकी सूचना वन विभाग को दी गयी. सूचना मिलते ही वनपाल राजकुमार साहू के नेतृत्व में क्विक रिस्पांस टीम तुरंत मौके पर पहुंची. वन कर्मियों और ग्रामीणों ने काफी मशक्कत और सूझबूझ का परिचय देते हुए देर रात हाथी को गांव से बाहर सुरक्षित रूप से जंगल की ओर खदेड़ दिया. वहीं वनपाल द्वारा सुरक्षा के मद्देनजर प्रभावित परिवार को टॉर्च और अन्य जरूरी राहत सामग्रियां उपलब्ध करायी गयी. साथ ही ग्रामीणों को रात के समय सतर्क रहने, घरों से बाहर नहीं निकलने और हाथियों को नहीं छेड़ने की विशेष सलाह दी.

इस दौरान ग्रामीणों ने वनपाल को बताया कि विभिन्न इलाकों में पिछले कुछ समय से जंगली हाथियों का लगातार उत्पात जारी है. हाथियों के गांवों में प्रवेश करने और घरों को नुकसान पहुंचाने की घटनाओं से लोगों में भारी भय का माहौल है. रात के समय जागकर पहरा देना पड़ रहा है. ग्रामीणों ने वन विभाग और जिला प्रशासन से हाथियों के इस स्थायी आतंक से निजात दिलाने के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की. वहीं हाथी के हमले से बेघर हुए सुखराम तिर्की को जल्द से जल्द उचित मुआवजा और आर्थिक सहायता देने की गुहार लगायी है.

ये भी पढ़ें: 8 डॉक्टरों के पद, काम कर रहे सिर्फ 2, बसिया रेफरल अस्पताल की स्वास्थ्य व्यवस्था चरमरायी

ये भी पढ़ें: 100 एकड़ खेतों को मिलेगा पानी? सोलर प्लांट और लिफ्ट इरिगेशन के लिए डीएओ ने किया स्थल निरीक्षण


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola